{"_id":"57926c184f1c1b3c2bc4c22e","slug":"supporters-took-to-the-street-given-ultimatum","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद हत्याकांड: सड़क पर उतरे समर्थक, दिया अल्टीमेटम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पार्षद हत्याकांड: सड़क पर उतरे समर्थक, दिया अल्टीमेटम
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 23 Jul 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्षद छोटेलाल की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके के लोगों ने शुक्रवार शाम कैंडल मार्च निकाला। बड़ी संख्या में लोग विजयनगर थाने भी पहुंचे। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि वह आरोपियों की गिरफ्तारी करने में देर कर रही है।
पार्षद छोटेलाल के भाई सतेंद्र ने बताया कि भाई का शव शाम पांच बजे आया। अंतिम यात्रा के दौरान कालोनी के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। अंतिम संस्कार के बाद लोगों ने कैंडल मार्च निकाला।
वहीं, सीओ फर्स्ट ने बताया कि विजयनगर पुलिस ने एक नामजद महिला आरोपी अफसाना उर्फ अंधी को विजयनगर इलाके से गिरफ्तार किया है। बता दें कि नगर निगम के विजयनगर से वार्ड-18 के पार्षद छोटे लाल की बुधवार रात लाठी-डंडो और रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
पार्षद के भाई ने पड़ोस के ही चार युवकों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि छोटेलाल ने कालोनी में सैक्स रैकेट और शराब के अवैध कारोबार का विरोध किया था। इसी के चलते उनकी हत्या की गई। छोटेलाल मूलरूप से बलिया के बड़ा कुरेन गांव का रहने वाले थे।
छोटे लाल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर लगातार तीसरी बार पार्षद चुने गए थे। परिजनों के मुताबिक बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे लाइट चले जाने पर छोटे लाल घर के बाहर बेंच पर जाकर सो गए। थोड़ी देर बाद ही 4-5 लोगों ने उन पर लाठी-डंडे और रॉड से हमला कर दिया था।
आरोपी गिरफ्तारी नहीं हुए तो जाम करेंगे एनएच-24
पार्षद के समर्थकों ने कहा कि अगर जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह लोग एनएच-24 को जाम कर देंगे। लोगों का कहना है कि अभी वह केवल शांतिपूर्ण तरीके से इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर वह सड़कों पर भी उतरकर इंसाफ की लड़ाई लड़ेंगे।
आरोपियों की गिरफ्तारी को डीएम से मिले पार्षद
कांग्रेसी पार्षद छोटे लाल की निर्मम हत्या से आक्रोशित निगम के अन्य पार्षद शुक्रवार को डीएम निधि केसरवानी से मिले। उन्होंने सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, उन पर रासुका लगाए जाने व छोटे लाल के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की। उन्होंने एसएसपी को भी ज्ञापन सौंपा।
साथी पार्षद की हत्या पर सभी दलों के पार्षद एक मंच पर आ गए। सपा पार्षद दल के नेता जाकिर सैफी, कांग्रेस पार्षद राजीव भाटी, सुल्तान खारी, अजय शर्मा, सपा पार्षद सत्यपाल यादव, वीरेंद्र यादव, कुलदीप कुमार, पार्षद पति राजीव शर्मा, बादल यादव, प्रीति यादव शुक्रवार सुबह कलेक्ट्रेट पहुंचे।
डीएम से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि की इस तरह हत्या किए जाने से साफ हो गया है कि शहर में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। पुलिस ने 24 घंटे तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
उन्होंने कहा कि हत्यारोपियों पर कठोर कार्रवाई कर रासुका लगाई जाए। मृतक पार्षद छोटे लाल अपने परिवार में अकेले कमाने वाले थे। उनके परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाई जाए।
बंद रहा निगम कार्यालय, दिवंगत पार्षद को दी श्रद्धांजलि
पार्षद छोटे लाल की हत्या के बाद शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय भी बंद रहा। सुबह करीब 11:30 बजे नगर निगम कार्यालय पहुंच महापौर अशु वर्मा, नगर आयुक्त अब्दुल समद और अन्य कर्मचारियों-अधिकारियों ने दो मिनट मौन रखकर दिवंगत पार्षद को श्रद्धांजलि दी।