फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sudesh filed against MLA

विधायक सुदेश के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Sat, 04 Mar 2017 09:56 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 04 Mar 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
Sudesh filed against MLA
न्यायालय - फोटो : file photo

विधायक सुदेश शर्मा के खिलाफ पुलिस ने एसीजेएम-5 कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। अपनी इस चार्जशीट में पुलिस ने 12 गवाह बनाए हैं। आरोप है कि विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान रालोद प्रत्याशी सुदेश शर्मा ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर हाईवे जाम किया था।

विज्ञापन


दूसरी ओर सुदेश शर्मा का कहना है कि पुलिस ने राजनीतिक षड़यंत्र के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। इसकी उन्होंने चुनाव आयोग में शिकायत की है।  चुनाव प्रचार के दौरान 20 और 28 जनवरी को रालोद प्रत्याशी ने अपने प्रचार के लिए रोड शो आयोजित किए थे।
विज्ञापन


20 जनवरी को वह नामांकन करने गए थे, जबकि 28 जनवरी को बिना अनुमति के उन्होंने रोड शो निकाला था। इसमें 20 जनवरी को कांस्टेबल अय्यूब और 28 जनवरी को एसआई धर्मेंद्र सिंह राठौर की ओर से रालोद प्रत्याशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली पुलिस ने एसीजेएम कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि पुलिस की ओर से 12 गवाह बनाए गए हैं। 20 जनवरी की रिपोर्ट में सुदेश शर्मा और 28 जनवरी में सुदेश शर्मा के अलावा जिला अध्यक्ष अजयपाल सिंह, नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, आशीष कुसैड़ी नामजद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed