{"_id":"58baea924f1c1b7f59832ad5","slug":"sudesh-filed-against-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक सुदेश के खिलाफ चार्जशीट दाखिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक सुदेश के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 04 Mar 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
न्यायालय
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक सुदेश शर्मा के खिलाफ पुलिस ने एसीजेएम-5 कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। अपनी इस चार्जशीट में पुलिस ने 12 गवाह बनाए हैं। आरोप है कि विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान रालोद प्रत्याशी सुदेश शर्मा ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर हाईवे जाम किया था।
विज्ञापन
दूसरी ओर सुदेश शर्मा का कहना है कि पुलिस ने राजनीतिक षड़यंत्र के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। इसकी उन्होंने चुनाव आयोग में शिकायत की है। चुनाव प्रचार के दौरान 20 और 28 जनवरी को रालोद प्रत्याशी ने अपने प्रचार के लिए रोड शो आयोजित किए थे।
विज्ञापन
20 जनवरी को वह नामांकन करने गए थे, जबकि 28 जनवरी को बिना अनुमति के उन्होंने रोड शो निकाला था। इसमें 20 जनवरी को कांस्टेबल अय्यूब और 28 जनवरी को एसआई धर्मेंद्र सिंह राठौर की ओर से रालोद प्रत्याशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली पुलिस ने एसीजेएम कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिए हैं।
विज्ञापन
बताया जाता है कि पुलिस की ओर से 12 गवाह बनाए गए हैं। 20 जनवरी की रिपोर्ट में सुदेश शर्मा और 28 जनवरी में सुदेश शर्मा के अलावा जिला अध्यक्ष अजयपाल सिंह, नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, आशीष कुसैड़ी नामजद है।