फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Students beaten by a bath in the swimming pool bouncers

स्वीमिंग पूल में नहा रहे छात्रों को बाउंसरों ने पीटा

Wed, 29 Jun 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Wed, 29 Jun 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Students beaten by a bath in the swimming pool bouncers
Fight
गोविंदपुरम स्थित गौड होम्स सोसायटी में मंगलवार दोपहर स्वीमिंग पूल में नहा रहे छात्रों से बाउंसरों ने मारपीट की। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस संबंध में कविनगर थाने में एनसीआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गौड़ होम्स सोसायटी में बीबीए छात्र शिवम त्यागी भाई सत्यम के साथ सोसायटी के स्वीमिंग पूल में नहा रहे थे। सोसायटी के गार्ड अजय ने शिवम और सत्यम को पूल में नहाने से मना किया। इस पर गार्ड का दोनों भाइयों से झगड़ा हो गया।
विज्ञापन


आरोप है कि गार्ड ने फोन कर तीन बाउंसरों को बुला लिया और दोनों भाइयों की पिटाई करवा दी। दोनों छात्र घायल हो गए। घायल छात्रों का अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। सोसायटी के लोगों ने घटना की सूचना कविनगर पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने गार्ड से पूछताछ की। गार्ड ने पुलिस को बताया कि आरोप झूठे हैं, छात्रों ने ही उससे अभद्रता की है। इस संबंध में छात्रों के पिता अजय कुमार त्यागी ने कविनगर थाने पहुंचकर गार्ड अजय और तीनों बाउंसरों के खिलाफ शिकायत की। कविनगर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर जांच कराई जा रही है। वहीं, सोसायटी के लोगों ने बताया कि दोनों पक्षों में देर शाम समझौता हो गया है।


स्वीमिंग पूल में नहाने के लिए मेंबरशिप कार्ड चाहिए होता है। कई बार सोसायटी के लोग बाहरी लोगों के साथ स्वीमिंग पूल में आ जाते हैं। ऐसे में सोसायटी के गार्ड बाहर से आकर नहाने वाले लोगों को रोकते हैं। इसी बात पर कई बार विवाद भी हो जाता है।- अतुल त्यागी, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष गौड होम्स।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed