{"_id":"57a243a54f1c1b6f152bacb6","slug":"student-abducted-abandoned-on-highways","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र का अपहरण, हाईवे पर छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र का अपहरण, हाईवे पर छोड़ा
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर
Updated Thu, 04 Aug 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार दोपहर कक्षा छह के एक छात्र का अपहरण कर लिया। हालांकि बदमाशों ने करीब एक किलोमीटर आगे जाकर हाईवे पर छात्र को छोड़ दिया। छात्र के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। माना जा रहा है कि बदमाश किसी और छात्र का अपहरण करना चाहते थे लेकिन भ्रम में उक्त छात्र को अगवा कर लिया। किदवई नगर निवासी सरफराज का बेटा जैद (12) कादराबाद पुलिस चौकी के निकट बालबाड़ी पब्लिक स्कूल में कक्षा छह का छात्र है।
सरफराज ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब दो बजे उनका बेटा जैद स्कूल की बस से गुरुद्वारा रोड चौक पर उतरकर पैदल घर आ रहा था। इसी दौरान पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने जैद के मुंह पर हाथ रखकर जबरन उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया और वह हाईवे पर गाजियाबाद की ओर भाग निकले।
विज्ञापन
सरफराज ने बताया कि जैद ने बताया कि बदमाशों के पास किसी व्यक्ति का फोन आया, जिसके बाद उन्होंने बाइक साइड में कर उसे मोदी मंदिर के निकट यह कहकर उतार दिया कि उन्होंने उसे गलती से उठा लिया है। छात्र के पिता ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अपहृत युवती का सुराग नहीं
गोपालपुरम कालोनी से करीब सवा तीन महीने पहले अगवा हुई युवती का सुराग अब तक नहीं लगा है। कोर्ट के आदेश पर पीड़ित पिता ने कालोनी निवासी पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रावली रोड स्थित गोपालपुरम कालोनी निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उनकी बेटी गंगनहर के निकट एक कंपनी में नौकरी करती है। विगत 22 अप्रैल को घर से ड्यूटी गई थी लेकिन देर शाम तक वापस घर नहीं लौटी।
काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। पीड़ित पिता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मई माह में पांच लोगों के खिलाफ युवती को बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज की।
घर से जाते वक्त युवती जेवर और 20 हजार रुपये की नकदी ले गई थी। पीड़ित पिता का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।