फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Struggling in the farmer and police in Loni, lathi charge-stone

लोनी में किसान और पुलिस में संघर्ष, लाठीचार्ज-पथराव

Fri, 02 Jun 2017 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद Updated Fri, 02 Jun 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
Struggling in the farmer and police in Loni, lathi charge-stone
किसान और पुलिस में संघर्ष - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

मंडोला गांव में शुक्रवार को आवास विकास परिषद के निर्माण कार्य को रुकवाने पहुंचे किसानों और पुलिस के बीच जमकर संघर्ष हुआ। पहले किसानों ने सरकारी जेसीबी पर कब्जा जमा लिया। अफसरों ने समझाने की कोशिश की, मगर किसान नहीं माने।

इस पर पुलिस ने किसानों पर लाठियां बरसा दीं, जिसमें दर्जनों किसान घायल हो गए। गुस्साए किसानों ने भी पुलिस पर मिट्टी के ढेले फेंकने शुरू कर दिए। पुलिस ने 56 महिला-पुरुषों को हिरासत में लिया तो किसानों ने दिल्ली-सहारनपुर स्टेट हाईवे-57 जाम कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने वाहनों को मंडोला विहार योजना की ओर डायवर्ट कर निकाला। मौके पर डीएम और एसएसपी भी पहुंचे, मगर किसानों से बात नहीं की।शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे आविप की जेसीबी मंडोला गांव के खेत में निर्माण कार्य के लिए पहुंची। जैसे ही किसानों को भनक लगी, वह मौके की ओर दौड़ पडे़।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरा सी देर में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष किसान मौके पर एकत्र हो गए। किसानों ने जेसीबी पर कब्जा कर लिया। अफसरों ने किसानों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। किसानों का कहना था कि जब तक मंडोला योजना में बढ़ा हुआ मुआवजा नहीं मिलेगा, निर्माण कार्य शुरू नहीं होने देंगे।

आक्रोश बढ़ता देख अफसरों ने मौके पर पुलिस-पीएसी बुला ली। एसडीएम प्रेमरंजन सिंह ने किसानों को दस मिनट का समय मौके से हटने के लिए दिया लेकिन जब किसान नहीं हटे तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। किसानों ने भी पुलिस पर जमकर पथराव किया। करीब डेढ़ घंटे तक संघर्ष चलता रहा।

इसके बाद पुलिस ने 56 लोगों को हिरासत में ले लिया। बवाल की सूचना पर डीएम मिनिस्ती एस. और एसएसपी एचएन सिंह भी मौके पर पहुंचे। हालांकि किसानों से कोई वार्ता नहीं की।

पुलिस-प्रशासन के इस रुख को बड़ी संख्या में किसान दिल्ली-सहारनपुर स्टेट हाईवे पर जमा हो गए और जाम लगाकर हिरासत में लिए गए किसानों को छोड़ने की मांग की। शाम करीब पांच बजे से छह बजे तक किसान हाईवे पर डटे रहे। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।


ऐसे में पुलिस को रूट डायवर्ट कर वाहनों को निकालना पड़ा। इस दौरान किसानों के पथराव से सीओ की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।जब किसान शाम छह बजे तक हाईवे से नहीं हटे तो प्रशासनिक अधिकारियों ने डेढ़ घंटे में सभी लोगों को छोड़ने का आश्वासन दिया। हिरासत में लिए गए किसानों को हरसांव स्थित पुलिस लाइंस में रखा गया।

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर और भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत त्यागी भी पुलिस लाइन पहुंचे। देर रात हिरासत में लिए गए किसानों को छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed