फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Stop shop of car accessories in a raging fire

कार एसेसरीज की बंद दुकान में लगी भीषण आग

Tue, 22 Nov 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 22 Nov 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
Stop shop of car accessories in a raging fire
आग - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

पटेल मार्ग स्थित कार एसेसरीज की एक बंद दुकान में मंगलवार दोपहर को शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई। आग से दुकान में रखा करीब 10 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।दुकान के मालिक दीपक सिंघल निवासी नेहरू नगर सेकेंड हैं।

उनकी पटेल मार्ग पर कार केयर नाम से एसेसरीज और ऑटो पार्ट्स की दुकान है। उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब 9 बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार को बाजार का साप्ताहिक अवकाश होने के चलते उनकी दुकान बंद थी। दोपहर करीब एक बजे आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं निकलते देखा।
विज्ञापन


यह सूचना मिलने पर वह जब तक दुकान पर पहुंचे तो आग भीषण रूप से लगी हुई थी। इसके बाद उन्होंने फायर ब्रिगेड और पुलिस को  सूचना दी। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़ित ने बताया कि आग लगने से उनकी दुकान में रखा करीब 10 लाख रुपये का माल जल गया।  इस संबंध में एफएसओ रामकिशोर यादव का कहना है कि शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है। हालांकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed