{"_id":"579798204f1c1b697d21ebcb","slug":"sresham-spoil-the-atmosphere-of-fear-in-traders","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेशाम लूट से व्यापारियों में भय का माहौल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरेशाम लूट से व्यापारियों में भय का माहौल
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Wed, 27 Jul 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : demo pic
बार्डर थाना इलाके में बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने किराना थोक विक्रेता के कलेक्शन ब्वॉय से 1.64 लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया है। वारदात से व्यापारियों में भय का माहौल है।
विज्ञापन
यमुना विहार दिल्ली निवासी अतुल कुमार जैन शांति नगर कालोनी लोनी में वीके ट्रेडर्स के नाम से थोक की दुकान चलाते हैं। उनकी दुकान पर ट्रॉनिका सिटी निवासी रिंकू और धर्मेंद्र कलेक्शन ब्वॉय का काम करते हैं।
विज्ञापन
मंगलवार शाम पांच बजे रिंकू और धर्मेंद्र दुकानों से रुपये इकट्ठा कर बाइक पर शांति नगर कालोनी जा रहे थे। वह दिल्ली-सहारनपुर रोड पर दो नंबर बस स्टैंड के पास पहुंचे ही थे कि नकाबपोश बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन
एक बदमाश बाइक स्टार्ट कर खड़ा रहा, जबकि उसके दो साथियों ने दोनों को गन प्वाइंट पर ले लिया विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी और बदमाश रुपयों से भरा बैग लूटकर दिल्ली की ओर भाग गए।
रिंकू ने घटना की सूचना मालिक अतुल कुमार और पुलिस को दी। उसने पुलिस को बताया कि बैग में 1.64 लाख रुपये थे, जो बदमाश लूट कर भाग गए हैं। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सीओ अनिल यादव का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस बदमाशों के स्केच तैयार कराने की तैयारी में है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
एक दिन पहले ही नौकरी पर आया एक कलेक्शन ब्वॉय
सीओ लोनी ने बताया कि दोनों कलेक्शन ब्वॉय में से रिंकू ने बीते सोमवार से ही दुकान पर काम शुरू किया है। ऐसे में रिंकू से पूछताछ की जा रही है। रिंकू ट्रॉनिका सिटी का रहने वाला है जबकि दूसरा कलेक्शन ब्वॉय धर्मेंद्र करीब नौ माह से काम कर रहा है।
रिंकू ने बताया कि बाइक चला रहे बदमाश ने चेहरे पर रुमाल बांधा था जबकि अन्य दो बदमाशों का विरोध के दौरान रुमाल हटने से चेहरा देखा है। वह उन्हें पहचान सकता है।