{"_id":"57c9c28e4f1c1b3d782cc9c2","slug":"srerah-11th-manipulating-student-torn-clothes","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेराह 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, कपड़े फाड़े ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरेराह 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, कपड़े फाड़े
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Fri, 02 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
sareraah chhaatra se chhedachhaad
- फोटो : amarujala
बीच सड़क पर शुक्रवार दोपहर दो सगे भाइयों ने 11 वीं की छात्रा से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर दोनों भाइयों ने छात्रा के कपड़े फाड़ दिए। पीड़ित छात्रा की चीख पुकार सुनकर लोगों को आता देख आरोपी भाई भाग गए। छात्रा ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थानाक्षेत्र की एक कालोनी निवासी युवती नगर के ही कालेज में 11 वीं की छात्रा है
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि कालोनी के ही दो सगे भाई पिछले काफी समय से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। शुक्रवार दोपहर छुट्टी के बाद कालेज के गेट के बाहर दोनों सगे भाइयों ने उससे छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने बीच सड़क पर उसके कपड़े फाड़ डाले। शोर मचाने पर लोगों का आता देख दोनों उसे धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
इसके बाद छात्रा परिजनों के साथ थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। छात्रा का कहना है कि जब तक आरोपी पकड़े नहीं जाएंगे वह स्कूल नहीं जाएगी। एसओ सुबोध सक्सेना का कहना है कि पीड़ित छात्रा की शिकायत पर दो सगे भाई रोहित और मोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन