फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Soldier accused of murdering constable arrested, spoke lasted Accidental Pill

कांस्टेबल की हत्या का आरोपी सिपाही गिरफ्तार, बोला- एक्सीडेंटल चली थी गोली

Mon, 05 Dec 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 05 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Soldier accused of murdering constable arrested, spoke lasted Accidental Pill
Constable arrested - फोटो : Amar ujala

कांस्टेबल सुखबीर की हत्या के आरोपी सिपाही उमेश यादव को कविनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल सर्विस पिस्टल बरामद कर ली है। सिपाही का कहना है कि पिस्टल को अंटी में लगाते हुए एक्सीडेंटल गोली चली थी।उमेश यादव नगला बुधू, वैधपुरा इटावा का रहने वाला है।

विज्ञापन


कविनगर एसएचओ हेमंत राय ने बताया कि आरोपी सिपाही को रविवार शाम गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया, वह कहीं भागने की फिराक में था। उसका कहना है कि वह और सुखबीर अच्छे दोस्त थे। उसे सुखबीर की मौत का दुख है।
विज्ञापन


बता दें कि बृहस्पतिवार रात लोहा मंडी चौकी के पास उमेश ने सुखबीर सिंह (32) निवासी कुसवा, एटा को गोली मार दी थी। उपचार के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। वह पीसीआर- 37 पर तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में सुखबीर के चचेरे भाई कविराज ने शुक्रवार सुबह कविनगर थाने में उमेश के खिलाफ हत्या और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था। आरोपी फरार था, पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही थी। उधर, पिस्टल जांच के लिए आगरा फोरेंसिक लैबोरेट्री भेजी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed