{"_id":"58af286e4f1c1b635fb236d5","slug":"society-became-the-center-of-a-fire-at-the-crossings-stirred","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रासिंग्स की सोसायटी में बने रेस्टोरेंट में लगी आग, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्रासिंग्स की सोसायटी में बने रेस्टोरेंट में लगी आग, हड़कंप
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Thu, 23 Feb 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रासिंग्स रिपब्लिक स्थित एक सोसायटी में चल रहे रेस्टोरेंट में बृहस्पतिवार शाम अचानक आग लग गई। इससे रेस्टोरेंट के ऊपर बनी 14 मंजिला इमारत में रहने वाले रेजिडेंट्स में हड़कंप मच गया। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया वरना आग ऊपर की मंजिलों तक पहुंच सकती थी।
क्रासिंग्स रिपब्लिक की गॉड ग्लोबल विलेज सोसायटी के ई-टावर के ग्राउंड फ्लोर में चल रहे श्री रतन रेस्टोरेंट की किचन में सिलेंडर लीक होने के कारण बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे आग लग गई। इससे टावर के 14 मंजिलों पर रहने वाले लोगों में अफरातफरी मच गई।
लोगों ने तुरंत आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलने के 15 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंच गई और करीब 10 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। रेजिडेंट्स ने बताया कि किचन के पास ही आईजीएल गैस की लाइन जा रही थी।
विज्ञापन
अगर आग गैस की लाइन में लग जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, लोगों का कहना है कि किचन में रखे अन्य सिलेंडरों में आग लगने से भी बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों का आरोप कि रेस्टोरेंट मालिक अवैध रूप से सोसायटी में रेस्टोरेंट चला रहा है।
उन्होंने इसकी कई बार पुलिस और प्रशासन से शिकायत की है। इस संबंध में एफएसओ आरके यादव का कहना है कि दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि हादसे कोई घायल नहीं हुआ। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।