{"_id":"580f96394f1c1bc877bc3418","slug":"slept-for-police-set-fire-to-the-store-burglars-stealing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोती रही पुलिस, चोरों ने चोरी कर दुकान में लगा दी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोती रही पुलिस, चोरों ने चोरी कर दुकान में लगा दी आग
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 25 Oct 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
chori
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोड़ा। नेहरू गार्डन पुलिस चौकी के बराबर में चल रही एक मोबाइल शॉप की छत तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये की कीमत के मोबाइल फोन उड़ा लिए। चोरी की वारदात के बाद चोरों ने दुकान में आग लगा दी।
विज्ञापन
हैरत की बात यह है कि बगल में ही पुलिस चौकी होने के बावजूद पुलिस को वारदात की भनक तक नहीं लगी। आग लगने पर मचे शोर पर लोग जागे और आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। आधे घंटे बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची लेकिन तब तक लोगों ने आग बुझा ली थी।
विज्ञापन
अर्चना विहार निवासी राजिद खान नेहरू गार्डन पुलिस चौकी के साथ ही बने मकान में मोबाइल शॉप चलाते हैं। मंगलवार तड़के करीब चार बजे दुकान से धुआं उठता देख चौकीदार के भांजे जुबैर ने शोर मचाकर लोगों को जगाया। वह चौकीदार की जगह पर चौकीदारी करने आया था और वारदात के वक्त सड़क किनारे सो रहा था।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे लोगों ने घरों से पानी लेकर आग बुझाना शुरू किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची लेकिन तब तक आग बुझा ली गई थी। जांच में पता चला कि चोरों ने दुकान की छत के गार्डर के ऊपर लगे पत्थर को तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
चोर दुकान से सिर्फ मोबाइल ही चोरी कर ले गए और बाकी के सामान में आग लगा दी। एसएचओ खोड़ा अवनीश दीक्षित ने बताया कि शिकायत लेकर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही चोरों को दबोच लिया जाएगा।
सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी उखाड़ ले गए चोर
दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी नहीं मिला है। एसएचओ ने बताया कि चोर अपने साथ सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी ले गए हैं। ऐसे में, पुलिस आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।