{"_id":"58bd8cd34f1c1b6f43dc4258","slug":"six-feet-deep-in-the-valley-the-death-of-a-child-from-drowning","type":"story","status":"publish","title_hn":" छह फीट गहरे नाले में डूबने से बच्ची की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह फीट गहरे नाले में डूबने से बच्ची की मौत
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 07 Mar 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुदामापुरी में करीब छह फीट गहरे खुले नाले में डूबने से ढाई साल की नगमा की मौत हो गई है। इस हादसे से जहां मृतका के परिवार में कोहराम मचा है, वहीं लोगों में नगर निगम के खिलाफ गुस्सा है। नगमा सुदामापुरी में रहने वाले जमरुद्दीन की बेटी थी।
विज्ञापन
जमरुद्दीन बेकरी का सामान दुकानों पर बेचते हैं। उनके चार बच्चों में नगमा सबसे छोटी थी। लोगों ने बताया कि सुदामापुरी डी ब्लाक में प्राइमरी स्कूल है, जिसमें मिड डे मील खाने के लिए स्कूली बच्चों के साथ-साथ कई बार मोहल्ले के और भी बच्चे चले जाते हैं।
विज्ञापन
सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे नगमा भी घर से स्कूल में मिड डे मील खाने के लिए जा रही थी। इसी दौरान वह करीब छह फीट गहरे खुले नाले में गिर गई, जिसमें तीन फीट से ज्यादा पानी भरा था। डूबने से उसकी मौत हो गई। लोगों ने बच्ची का हाथ पानी में देखा, जिससे हड़कंप मच गया। उसे बाहर निकाला गया, तो उसकी मौत का पता चला।
विज्ञापन
हालांकि परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी है, न ही पोस्टमार्टम कराया है। इस दौरान लोगों का हुजूम लग गया। लोगों का आरोप है कि नगर निगम से कई बार इस नाले को ढकने की मांग की जा चुकी है, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई है। यह नाला करीब दो किलोमीटर लंबा है।