फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Six children suffer from petrol splatter

पेट्रोल की छींटे पड़ने से छह बच्चे झुलसे

Sun, 30 Apr 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद Updated Sun, 30 Apr 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Six children suffer from petrol splatter
पेट्रोल - फोटो : demo pic

कंचन पार्क कालोनी में रविवार दोपहर बारात चढ़त के दौरान मुंह में पेट्रोल भरकर आग लगाने का करतब दिखाते वक्त छह बच्चे पेट्रोल गिरने से आग की चपेट में आ गए। घायलों में एक लड़की और पांच लड़के हैं। सभी का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन


लोनी की कंचन पार्क कालोनी में यूनुस के बेटे की शनिवार को शादी थी। बारात में चढ़त के दौरान आतिशबाजी और करतब किए जा रहे थे।  दोपहर करीब एक बजे उनके बेटे की बारात कालोनी से होते हुए गाजियाबाद रोड स्थित एक मैरिज होम की ओर जा रही थी।
विज्ञापन


गली नंबर-4 में आतिशबाज मुंह में पेट्रोल भरकर तेजी से हवा में फेंककर आग लगाने का करतब दिखा रहा था। इस दौरान पेट्रोल की छींटों के साथ चिंगारी भी बच्चों पर जा गिरी। बारात में चीख पुकार मच गई। पांच लड़कों के पैर और लड़की हाथ-पैर झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगाें ने घायल बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बारात में मची अफरातफरी देखकर करतब दिखाने वाले मौके से भाग गए। घायल बच्चों में सुहेल (12), जावेद (11), अंसार (14), शोएब (15), अनस (11) और सानिया (07)  हैं। सभी बच्चे कंचन पार्क कालोनी के रहने वाले हैं।

लोनी कोतवाली एसएचओ ओपी चौधरी ने बताया कि दूल्हे के पिता को हिरासत में लिया गया है। उनसे करतब दिखाने वाले की जानकारी ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed