फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Shivam had friends killed by strangulation

दोस्तों ने ही गला दबाकर की थी शिवम की हत्या

Wed, 13 Jul 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला इंदिरापुरम।
ब्यूरो,अमर उजाला इंदिरापुरम। Updated Wed, 13 Jul 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Shivam had friends killed by strangulation
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
न्याय खंड-1 निवासी शुभम की हत्या जुए में हारे रुपये न देने पर उसके तीन दोस्तों ने ही गला दबाकर की थी। मंगलवार सुबह पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


एसएचओ गोरखनाथ यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद शुभम के दोस्त कपिल, भूपेंद्र और अजय को गिरफ्तार कर लिया। तीनों ने बताया कि वे इंदिरापुरम स्थित ग्रीन वैली में जुआ खेल रहे थे, इस दौरान जीत की रकम को लेकर शुभम से झगड़ा हो गया।
विज्ञापन


शुभम पर पहले भी जुए में हारी रकम बकाया थी। विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने शुभम को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने गला दबाकर शुभम की हत्या कर दी और शव हिंडन नहर में फेंक दिया। ताकि पुलिस को लगे कि डूबने से शुभम की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले तीनों दोस्तों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुभम के परिजनों ने थाना इंदिरापुरम का घेराव कर जमकर हंगामा किया। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन थाने में धरने पर बैठ गए।

परिजनों का आरोप था कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसी बीच आरोपियों के परिजन भी आ गए, जिन्हें देखकर मृतक के परिजन भड़क गए। दोनों पक्षों में जमकर नोकझोंक हुई। किसी तरह पुलिस ने मामला शांत कराया।

शुभम की जेब से नगदी और मोबाइल नहीं निकाला
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने शुभम की जेब से मोबाइल और पैसे नहीं निकाले। उनका कहना था कि अगर वे शुभम का मोबाइल लेते तो उन पर शक जा सकता था।

 एक सप्ताह पहले भी हुआ था झगड़ा
पुलिस ने बताया कि करीब 21 आयु वर्ग के तीनों आरोपी एक कंपनी में काम करते हैं। शाम को ऑफिस से घर आने के दौरान तीनों ग्रीन वैली पहुंचते थे और शुभम को कॉल करके बुला लेते थे, जिसके बाद दो से तीन घंटे ग्रीन वैली में बैठकर जुआ खेलते थे। एक सप्ताह पहले भी पैसे को लेकर तीनों का झगड़ा शुभम के साथ हुआ था।


 पीछे के रास्ते से आरोपियों को जेल ले गई पुलिस
थाना इंदिरापुरम में शुभम के परिजनों के हंगामे को देखते हुए पुलिस तीनों आरोपियों को थाने के पीछे के गेट से जेल ले गई। पुलिस को आशंका थी कि थाने के मुख्य गेट से ले जाने पर गुस्साए परिजन आरोपियों पर हमला कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed