फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Seven and a half million of the city began in the streets Patch Work

साढ़े सात करोड़ से शहर में शुरू हुआ सड़कों का पैच वर्क

Wed, 08 Jun 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 08 Jun 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Seven and a half million of the city began in the streets Patch Work
रोड - फोटो : Demo Pic.

शहर की 111 सड़कें अब जल्द ही गड्ढा मुक्त नजर आएंगी। महापौर अशु वर्मा और निगम अधिकारियों ने मंगलवार को शास्त्री नगर चौराहे से पैचवर्क के कार्य का शिलान्यास किया। नगर निगम का निर्माण विभाग इन 111 सड़कों पर पैचवर्क कराने के लिए 7.5 करोड़ का बजट खर्च करेगा।

विज्ञापन


3 मई को ही नगर निगम ने पैचवर्क के 111 टेंडर को खोल दिया था, लेकिन ठेकेदारों के लिए हॉट मिक्स प्लांट अनिवार्यता की शर्त लगाने पर विवाद के चलते काम शुरू नहीं हो पाया था। महापौर ने यह शर्त हटाने के निर्देश दिए थे। इस पर चीफ इंजीनियर ने करीब 20-25 दिन तक टेंडर होल्ड कर दिए थे।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ ने 29 मई के अंक में ‘मूछों की लड़ाई में पिसेगी जनता’ शीर्षक से इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद महापौर अशु वर्मा ने अधिकारियों से वार्ता कर वर्क आर्डर जारी कराए और मंगलवार से पैचवर्क का काम शुरू कराया। महापौर का कहना है कि सभी जोन के वार्डों में एक साथ काम शुरू करा दिया गया है। 15 दिन में सभी 111 सड़कों पर पैचवर्क का काम पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन कालोनियों में संवरेंगी सड़कें
अशोक नगर, नेहरू नगर, शास्त्री नगर, संजय नगर, राजनगर, कविनगर, मालीवाड़ा, पटेल नगर, विजय नगर, प्रताप विहार, राजेंद्र नगर, लाजपतनगर, शहीद नगर, शालीमार गार्डन, वसुंधरा, वैशाली, ब्रिज विहार, सूर्य नगर, चंद्रनगर, रामप्रस्थ, चंद्रपुरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed