{"_id":"588e362a4f1c1b2e3de807c0","slug":"serious-young-man-on-opposing-booty-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट का विरोध करने पर युवक को मारी गोली गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट का विरोध करने पर युवक को मारी गोली गंभीर
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Mon, 30 Jan 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
shot dead
- फोटो : अमर उजाला
सगाई की खरीदारी कर लौट रहे युवक को बंथला नहर रोड पर बदमाशों ने रविवार रात लूट का विरोध करने पर गोली मार दी। उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विकास कुंज कालोनी निवासी अंकुर त्यागी आईटीबीपी में सिपाही थे। कुछ दिन पहले ही नौकरी से इस्तीफा देर लौटे थे। सोमवार को उनकी सगाई तय थी। सगाई के लिए वह स्कूटी से कपड़े खरीदने गाजियाबाद गए थे।
विज्ञापन
रात करीब नौ बजे गाजियाबाद से वापस लौटते समय बंथला नहर रोड पर गैस प्लांट के पास पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोका और गनप्वाइंट पर ले लिया। बदमाशों के पर्स लूटने पर उन्होंने विरोध किया। तो बदमाशों ने उनके गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विकास की कमर में गोली लगी। वह किसी प्रकार घायल अवस्था में घर पहुंचे। परिजनों ने उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ श्रीकांत प्रजापति का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।