फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ruckus at patient's death

मरीज की मौत पर एमएमजी में हंगामा

Wed, 26 Apr 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Wed, 26 Apr 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Ruckus at patient's death
Doctor - फोटो : demo pic

मरीज की मौत के बाद डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने एमएमजी अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। आरोप है कि मरीज की हालत गंभीर होने के बाद भी डॉक्टरों ने उसे छुट्टी दे दी और दूसरे दिन आकर इलाज कराने को कहा। मरीज की अस्पताल से घर जाते वक्त मौत हो गई।

विज्ञापन


परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में दोपहर 3:30 बजे के  करीब नासिरपुर के रहने वाले प्रदीप कुमार (35) को सीने में दर्द की समस्या के बाद लाया गया था। 
विज्ञापन


इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने मरीज की हालत देखकर दवा दी और इंजेक्शन लगाया। उसके बाद मरीज की हालत ठीक बताते हुए उसे घर भेज दिया। परिजनों का कहना है कि घर पहुंचने से पहले ही मरीज की हालत खराब होने लगी थी। वह स्कूटी से भी गिर पड़ा था। उसे पास के एक प्राइवेट क्लीनिक में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद परिजन शव को एमएमजी अस्पताल लेकर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम केलिए भिजवा दिया।

मृतक प्रदीप के साले सूरज का कहना है कि डॉक्टर ने लापरवाही की और मरीज को गंभीरता से नहीं लिया। वह मूल रूप से मोदीनगर जगतपुरी के रहने वाले हैं और उनके दो बच्चे हैं। वे नगर निगम के एक पार्षद के पास नौकरी करता था।

इस मामले में सीएमएस डा. जेके त्यागी ने बताया कि अस्पताल में जब मरीज आया था तब उसकी सांस फूल रही थी। उसको लाइफ सेविंग इंजेक्शन लगाया था, उसके बाद मरीज को आराम मिल गया था। चिकित्सक ने परिजनों को यह भी बताया था कि मरीज को अभी आराम है और कल आकर वह मरीज की पूरी जांच करा लें।


अस्पताल से मरीज खुद चलकर गया था लेकिन एक घंटे बाद जब दोबारा मरीज लाया गया तब मृत था। एसएचओ कोतवाली लक्ष्मी चौहान ने बताया कि शिकायत लेकर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed