{"_id":"58d6b4e14f1c1be1421a26eb","slug":"robbery-fir-police-investigating-cctv-footage","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की एफआईआर, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट की एफआईआर, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 26 Mar 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी की फुटेज
- फोटो : Demo pic
बार एसोसिएशन के चुनाव के दौरान मतपेटी को तोड़कर मतपत्र फाड़ने के मामले में कविनगर थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच कर रही है।कविनगर एसएचओ हेमंत राय ने बताया कि शुक्रवार को कलक्ट्रेट में हुए बार एसोसिएशन के चुनाव के दौरान मतपेटी तोड़ी गई थी और वहां से कुछ लोग मतपत्र लूटकर भाग निकले थे।
विज्ञापन
इस संबंध में बार एसोसिएशन चुनाव कमेटी के चेयरमैन सुधीर त्यागी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल कविनगर पुलिस कलक्ट्रेट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच के बाद ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि बार एसोसिएशन के चुनाव में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ था। आरोप था कि मतपेटी को क्षतिग्रस्त कर उसमें से मतपत्र निकालकर फाड़े गए हैं। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद चुनाव कमेटी के चेयरमैन एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर त्यागी ने चुनाव रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
वकील बोला, मुझे नहीं डालने दिया वोट
गाजियाबाद। बार एसोसिएशन चुनाव के मामले में एक वकील का कहना है कि उसे एक महिला ने वोट नहीं डालने दिया। वकील योगेंद्र कौशिक का आरोप है कि शुक्रवार को जब वोट डालने के लिए बूथ में गए तो वहां एक महिला पहले से मौजूद थी। वह वोट डाल रहे थे तभी महिला ने उनका हाथ पकड़ लिया और उनके मत पत्र को छिन लिया।
इसके बाद महिला अंदर मौजूद अन्य प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने लगी। इस मामले में उन्होंने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष से शिकायत की है।