फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ROB Suryangr entered the car in the valley

सूर्यनगर आरओबी के पास नाले में घुसी कार

Sat, 28 Jan 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 28 Jan 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
ROB Suryangr entered the car in the valley
ROB - फोटो : अमर उजाला

         

विज्ञापन

नोएडा से दिल्ली स्थित घर लौट रहे सेल्स मैनेजर की कार बृहस्पतिवार रात सूर्यनगर आरओबी के पास नाले में जा घुसी। राहगीरों की मदद से पुलिसकर्मियों ने उन्हें कार से बाहर निकाला। कार को क्रेन की मदद से निकलवाया जा सका। करमा नगर, दिल्ली निवासी विकास नोएडा सेक्टर-नौ स्थित कंपनी में सेल्स मैनेजर हैं।

बृहस्पतिवार रात करीब ढाई बजे वह नोएडा से घर जा रहे थे। सूर्य नगर पुल के पास अंधेरे के दौरान अचानक उनकी कार नाले में जा घुसी। उनका शोर सुनकर घटनास्थल के सामने ही स्थित औद्योगिक क्षेत्र चौकी से पुलिसकर्मी दौड़े और लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला।
विज्ञापन


उन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। एसएचओ लिंक रोड रोजंत त्यागी ने बताया कि कार को भी कुछ देर बाद क्रेन मंगवाकर बाहर निकाल लिया। चालक पूरी तरह सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र चौकी इंचार्ज योगेश और उनके साथियों को पीड़ित विकास ने धन्यवाद किया। औद्योगिक क्षेत्र चौकी के सामने एक ओर से नाले की दीवार टूट गई है, जिसके चलते हादसे हो रहे हैं। नगर निगम से कई बार शिकायतों के बाद भी इसकी मरम्मत नहीं करवाई जा रही है। रात के समय अंधेरे के चलते चालक हादसों का शिकार होते हैं।           

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed