फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Railway contractor will prepare the sketch Htyaropion

रेलवे ठेकेदार के हत्यारोपियों के तैयार होंगे स्केच

Sat, 10 Dec 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद Updated Sat, 10 Dec 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Railway contractor will prepare the sketch Htyaropion
अपराध - फोटो : अमर उजाला
थाना लिंक रोड के साहिबाबाद गांव में दिनदहाड़े रेलवे के ठेकेदार मनोज की हत्या के मामले में पुलिस को 24 घंटे बाद भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस अब हत्या के चश्मदीदों की मदद से हत्यारों का स्केच बनवाएगी। क्राइम ब्रांच और लिंक रोड पुलिस की तीन टीमें बदमाशों की तलाश में जुटीं हैं।
विज्ञापन


एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि बदमाशों ने जिस समय मनोज को गोलियां मारीं उस समय उसके मकान के केयर टेकर अली अंसारी और संदीप वहीं मौजूद थे। दोनों ने बदमाशों को बेहद नजदीक से देखा है।
विज्ञापन


जब उन्होंने विरोध करने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उन पर भी पिस्टल तान दी थी। दोनों ही बदमाशों को पहचान सकते हैं। दोनों की मदद से बदमाशों के स्केच तैयार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बदमाशों की तलाश में क्राइम ब्रांच और लिंक रोड पुलिस की तीन टीमें बनाई गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही पुलिसः घटनास्थल पर लगा कैमरा भले ही बंद हो, लेकिन पुलिस साहिबाबाद गांव और लिंक रोड पर लगे कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। 


घटना की जांच के लिए गोंडा जाएगी एक टीमः पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे परिवार के लोग कारोबारी रंजिश का अंदेशा जता रहे हैं।  ऐसे में मामला गोंडा में अवैध उगाही करने वाले आरोपी पर कार्रवाई करवाने से जुड़ा भी हो सकता है। पुलिस को भी शक है कि खुद पर हुई कार्रवाई का बदला लेने के लिए ही उगाही करने वाला दबंग हत्या के पीछे हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed