फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rahul Gandhi's photographs form servants, police verification has

नौकर की जगह लगाई राहुल गांधी की फोटो, पुलिस ने कर दिया वेरिफाई

Thu, 26 May 2016 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इंदिरापुरम
ब्यूरो/अमर उजाला, इंदिरापुरम Updated Thu, 26 May 2016 01:16 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi's photographs form servants, police verification has
नौकर का वेर‌िफ‌िकेशन फॉर्म - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। इंदिरापुरम की एचआरसी सोसायटी के एक फ्लैट के नौकर के वेरिफिकेशन फॉर्म पर राहुल गांधी के नाम और फोटो को भी पुलिस ने वेरिफाई कर दिया। फॉर्म पर इंदिरापुरम थाने की शिप्रा चौकी की मुहर है। आरडब्ल्यूए की शिकायत के बाद पुलिस इसे फर्जी मुहर बताने में जुटी है।

विज्ञापन


एचआरसी सोसायटी के जिस फ्लैट का नंबर इस फॉर्म पर लिखा है, वहां रहने वाले रेजीडेंट का कहना है कि उन्होंने किसी वेरिफिकेशन के लिए एप्लाई ही नहीं किया है। हालांकि फॉर्म पर नौकर का नाम राहुल गांधी, पिता का नाम स्वर्गीय राजीव गांधी और मूल निवास मकान नंबर 12 तुगलक लेन, नई दिल्ली लिखा है।
विज्ञापन


एचआरसी सोसायटी का फ्लैट संख्या 1002 लिखा है और फ्लैट मालिक का नाम अरुण कुमार शर्मा है। हालांकि अरुण शर्मा का कहना है कि उनके यहां पहले से ही एक सहायिका काम कर रही है, जिसका वेरिफिकेशन हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुल‌िस बच रही है ज‌िम्मेदारी से

Rahul Gandhi's photographs form servants, police verification has
राहुल गांधी - फोटो : Getty

आरडब्ल्यूए की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी है कि ऐसा मजाक किसने किया है। एसएचओ गोरखनाथ यादव ने बताया कि किसी ने थाना इंदिरापुरम की फर्जी मुहर का इस्तेमाल किया है। जल्द ही फर्जी मुहर बनवाने वाले को पकड़ लिया जाएगा।

200-500 रुपये देकर होता है वेरिफिकेशन: नौकरों और ड्राइवरों के वेरिफिकेशन का जिम्मा कुछ दलाल भी उठाते हैं, जो 200-500 रुपये देकर घर बैठे वेरिफिकेशन करवा देते हैं। सूत्रों का कहना है कि इस वेरिफिकेशन में भी किसी दलाल ने ही काम किया है। साथ ही बिना थाने के पुलिसकर्मियों की जानकारी के लिए मुहर का प्रयोग किया है।


आतंकी घुसता तो कौन होता जिम्मेदार:
कुछ दिन पहले एटीएस सोसायटी के अर्शी हत्याकांड में भी किराएदार का फर्जी वेरिफिकेशन सामने आया था। राहुल गांधी की जगह अगर किसी आतंकी का वेरिफिकेशन हो जाता और आतंकी घटना होती तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होता। हालांकि पुलिस मुहर गलत होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रही है। आरडब्ल्यूए की जागरूकता ने किसी बड़ी घटना को होने से रोक दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed