{"_id":"58766a324f1c1b7c58ba8976","slug":"policemen-spoke-honor-thy-captain-now-would-get-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी बोले- ‘अब तो कप्तान साहब ही तेरे रुपये दिलाएंगे’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिसकर्मी बोले- ‘अब तो कप्तान साहब ही तेरे रुपये दिलाएंगे’
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Thu, 12 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले बीएसएनएल कर्मी के अकाउंट से ठगों ने 42 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली है। पीड़ित विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
इस पर उन्होंने एसएसपी से शिकायत करने को कहा तो पुलिसकर्मी तंज कसते हुए बोले कि ‘वहीं जाओ, अब तो कप्तान साहब ही तेरे रुपये दिला पाएंगे।’पीड़ित महेंद्र सिंह पुत्र नानक चंद निवासी सेक्टर-9 विजयनगर हैं। वह बीएसएनएल में टेलीफोन टेक्नीशियन हैं। उन्होंने बताया कि उनका शास्त्रीनगर स्थित एक बैंक में अकाउंट है।
विज्ञापन
31 दिसंबर को अकाउंट में उनकी सैलरी आई थी। इसके बाद वह दो और तीन जनवरी को बैंक में सैलरी निकालने गए थे, लेकिन बैंक का सर्वर डाउन था, जिस कारण वह रुपये नहीं निकाल पाए थे। पांच जनवरी को उनके फोन पर एक चेक बाउंस होने का मैसेज आया। यह चेक उन्होंने एक कार की किस्त देने के लिए बैंक में दिया हुआ था।
विज्ञापन
इस संबंध में वह जानकारी करने बैंक गए तो पता चला कि उनके अकाउंट में रुपये ही नहीं हैं। ठगों ने उनके अकाउंट से तीन जनवरी को 42 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली है, जिसका बैंक की ओर से कोई मैसेज नहीं मिला है। उनका आरोप है कि बैंक की लापरवाही के कारण उनके अकाउंट से ठगों ने रुपये निकाले हैं।
उन्होंने बैंक अफसरों से इसकी शिकायत की, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। तब वह विजयनगर थाने पहुंचे, जहां पुलिसकर्मियों ने उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी। एसएसपी से शिकायत करने को कहने पर तंज कसते हुए पुलिसकर्मी बोले कि कप्तान साहब ही पैसे दिला पाएंगे, वहीं जाओ।
बुधवार को महेंद्र सिंह ने एसएसपी से इसकी शिकायत की। एसएसपी ने क्षेत्राधिकारी प्रथम को मामले की जांच सौंपी है।