फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police suspect the incident In the hands of a knowledgeable

पुलिस को शक, वारदात में किसी जानकार का हाथ

Thu, 05 May 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 05 May 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Police suspect the incident In the hands of a knowledgeable
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

गोविंदपुरम स्थित ज्वैलरी शॉप में मंगलवार रात हुई लूट में पुलिस को किसी जानकार के शामिल होने का अंदेशा है। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को ट्रेस किया है। इनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। सीओ सेकेंड ने जल्द खुलासे का दावा किया है। दो टीमें लुटेरों की तलाश कर रही हैं।

विज्ञापन


सीओ मनीष मिश्रा ने बताया कि ज्वैलर राजीव जैन चांदी और आर्टिफिशियल ज्वैलरी का कारोबार करते हैं। सोमवार को महिला ग्राहक की डिमांड पर वह बैंक एंकलेव से 106 ग्राम सोने की ज्वैलरी खरीद कर लाए थे। बाद में महिला ने ज्वैलरी पसंद न आने पर उसे लेने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन


इस वजह से ज्वैलरी दुकान में ही रखी थी। बदमाशों को इसकी पुख्ता जानकारी थी। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि वारदात में कोई करीबी शामिल हो सकता है। जांच में पता चला है कि वारदात से पहले बदमाशों ने राजीव की ज्वैलरी शॉप के बाहर खडे़ होकर किसी व्यक्ति को कॉल की थी। पुलिस सर्विलांस के जरिए इसकी जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed