{"_id":"589775614f1c1b3d63e80db1","slug":"police-said-the-fake-driver-escaped-capture-in-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने नकली ड्राइवर को पकड़ने के लिए बरेली में दी दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने नकली ड्राइवर को पकड़ने के लिए बरेली में दी दबिश
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद
Updated Mon, 06 Feb 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
audi car accident
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑडी-ऑटो टक्कर में चार लोगों की मौत मामले में कोर्ट में पेश हुए चालक के नकली निकलने पर पुलिस हरकत में आ गई है। इंदिरापुरम पुलिस की टीम ने नकली ड्राइवर की धरपकड़ के लिए बरेली में कई जगह दबिश दी।
साथ ही असली ड्राइवर सेे भी पुलिस ने संपर्क किया है। पुलिस उस पर बयान दर्ज कराने का दबाव बना रही है। साथ ही डा. मनीष रावत की तलाश भी जारी है। ऑडी-ऑटो टक्कर मामले में आरोपी ड्राइवर के कोर्ट में सरेंडर के बाद पुलिस ने ड्राइवर और डॉक्टर को नोटिस जारी किए थे।
इसके बाद पता चला कि कोर्ट में पेश हुए ड्राइवर ने किसी दूसरे का डीएल जमा किया था। असली ड्राइवर इशहाक के सामने आने पर मामले ने नया मोड़ ले लिया, जिसमें पुलिस की लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन
अब पुलिस ने नकली ड्राइवर की तलाश में रविवार को बरेली में कई जगह दबिश दी, लेकिन नकली ड्राइवर का पता नहीं चला। सीओ इंदिरापुरम ने बताया कि कोर्ट में सरेंडर करने वाले चालक की जमानत देने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने डॉक्टर के घर पर टीम भी भेजी, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।
सोमवार को गाजियाबाद पहुंच सकता है असली ड्राइवर इशहाक
पुलिस ने असली इशहाक से फोन पर बात की है। उसने पुलिस को फोन पर बताया कि वह काफी घबरा गया है। वह अपना ट्रक असम में छोड़कर सीधा बरेली आ रहा है। रविवार देर रात तक वह बरेली पहुंचेगा। वह नकली चालक और डॉक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराएगा। पुलिस लगातार इशहाक के संपर्क में है।