{"_id":"572cd5e94f1c1b71275cd156","slug":"police-master-planning-undo-gajiabadi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की मास्टर प्लानिंग पर पानी फेर रहे ‘गाजियाबादी’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की मास्टर प्लानिंग पर पानी फेर रहे ‘गाजियाबादी’
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 07 May 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस भले ही प्लानिंग बनाए, मगर हकीकत यह है कि खुद लोग ही अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं हैं। किराएदारों के वेरिफिकेशन जैसी प्लानिंग पर भी शहरवासी ही पानी फेर रहे हैं।
विज्ञापन
अन्य शहरों और राज्यों से आकर बदमाश वारदात कर भाग जाते हैं और वेरिफिकेशन न होने से पुलिस उन्हें ट्रेस नहीं कर पाती। हाल ही में दिल्ली में पकड़े गए आतंकियों का ठिकाना भी गाजियाबाद ही रहा है, लेकिन लोकल पुलिस को उनके बारे में इनपुट ही नहीं मिला।
विज्ञापन
डेढ़ साल पहले एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने शहर की सिक्योरिटी के लिए मास्टर प्लान तैयार किया था। इस प्लान में गाजियाबाद में बाहर से आकर रुकने वालों का वेरिफिकेशन कराने के लिए निर्देश जारी किए गए थे।
विज्ञापन
होटल मालिकों, मकान मालिकों और फैक्ट्री मालिकों को उनके यहां रहने और काम करने वाले लोगों का वेरिफिकेशन कराने केलिए कहा गया था, इसके लिए पुलिस क ई बार घर घर जाकर लोगों को जागरूक भी कर चुकी है। बावजूद इसके कई बार आपराधिक मामलों का खुलासा होने पर लापरवाही उजागर होती है।
किराएदारों का वेरिफिकेशन कराने में गाजियाबाद के लोग लापरवाही बरत रहे हैं। दूसरी तरफ, साइबर कैफों पर जाने वाले लोगों को बिना आईडी प्रूफ चेक किए हुए इंटरनेट चलाने की अनुमति कैफे संचालकों द्वारा दे दी जाती है, जिसका फायदा बदमाशों द्वारा उठाए जाने का अंदेशा है।
एसपी सिटी ने बताया कि किराएदारों का वेरिफिकेशन कराने के लिए दोबारा लोगों को जागरूक किया जाएगा। वेरिफिकेशन नहीं कराने वालों को नोटिस जारी किया जाएगा।
बिना वेरिफिकेशन पकडे़ गए बडे़ आरोपी
. खोड़ा में छिपा था हरियाणा का तीन लाख का इनामी देवेंद्र
. नेहरूनगर में पार्र्षद के भाई के घर चोरी करने वाले सिहानी गेट थानाक्षेत्र में छिपे थे
. विजयनगर में एनआरआई बताकर छिपा था हरियाणा का इकबाल
फोटो समाचार
नीली बत्ती लगी संदिग्ध कार को देख उडे़ पुलिस के होश
मसूरी। नीली बत्ती लगी एक कार को शुक्रवार सुबह मसूरी थानाक्षेत्र में देख पुलिस के होश उड़ गए। कार पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। पुलिस ने कार रुकवाकर चेक किया तो पता चला कि उसमें हरियाणा पुलिस के अधिकारी हैं।
हरियाणा पुलिस की यह टीम एक चोर की तलाश में दबिश देने गाजियाबाद आई थी।
पुलिस ने उन्हें कार पर नंबर प्लेट लगाकर चलने के लिए कहा तो हरियाणा पुलिसकर्मी नोकझोंक करने लगे। यह देखकर थाने में मौजूद अधिकारियों ने उन्हें समझाकर शांत किया।
आतंकियों के खुलासे के बाद अलर्ट हुई पुलिस
आतंकियों का टारगेट हिंडन एयरबेस होने का खुलासा होने पर पुलिस अलर्ट हो गई है। शहर में अभियान चलाकर शुक्र वार को वाहनों की चेकिंग की गई। होटलों में ठहरने वाले संदिग्धों पर पुलिस नजर रख रही है।