{"_id":"589b5ad84f1c1b905237a30c","slug":"police-looking-for-imtiaz-stuck-in-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"इम्तियाज की तलाश में बरेली में डटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इम्तियाज की तलाश में बरेली में डटी पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 08 Feb 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
audi accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरापुरम में ऑडी-ऑटो की टक्कर मामले में इंदिरापुरम पुलिस ने नकली चालक सैय्यद इम्तियाज कादरी की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार को बरेली में कई जगह छापेमारी की। टीम उसकी धरपकड़ के लिए अभी भी बरेली में डटी हुई है। उपनिरीक्षक सनत मिश्रा ने बताया कि असली इशहाक से बात करने के बाद सैय्यद इम्तियाज कादरी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर दबिश दी गई।
विज्ञापन
लेकिन इम्तियाज परिवार के साथ फरार हो गया। इम्तियाज के रिश्तेदारों के मोबाइल नंबर मिले हैं। इनसे संपर्क कर इम्तियाज की तलाश जारी है। साथ ही कई टैक्सी स्टैंडों पर इम्तियाज के बारे में टैक्सी चालकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग रहा है। पुलिस ने इम्तियाज के घर पर डेरा जमा लिया है।
विज्ञापन
बता दें कि इंदिरापुरम में नहर रोड पर 27 जनवरी को देर रात ऑडी कार की टक्कर से ऑटो सवार एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई थी। इम्तियाज मूल रूप से मुंबई का रहने वाला है। पुलिस को शक है कि वह मुंबई भाग सकता है। पुलिस को मुंबई में उसके पते का सुराग मिला तो एक टीम मुंबई में भी छापेमारी करेगी।
विज्ञापन