{"_id":"581ce3bd4f1c1bc52b4378e5","slug":"police-lodged-an-fir-and-dad-were-reprimanded-bid","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगी फटकार तो बोली पुलिस-बाबूजी दर्ज कराओ एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लगी फटकार तो बोली पुलिस-बाबूजी दर्ज कराओ एफआईआर
ब्यूरो/ अमर उजाला मसूरी
Updated Sat, 05 Nov 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार को जिस बुजुर्ग की लूट की रिपोर्ट तक मसूरी पुलिस ने दर्ज नहीं की, अफसरों की फटकार के बाद शुक्रवार को वही पुलिस उन्हें तलाशती हुई उनकी फैक्ट्री पहुंच गई। बुजुर्ग वहां नहीं मिले तो बाद में फोन पर उनसे गुहार लगाई कि बाबूजी! आइए रिपोर्ट दर्ज करा दीजिये। लुटेरों को पकड़ने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
बुजुर्ग प्रदीप ने बताया कि शुक्रवार को उनकी तबीयत खराब थी। इसलिए वह फैक्ट्री में नहीं गए थे। उन्हें पता चला कि अखबार में खबर छपने के बाद पुलिस हरकत में आई है। कुछ पुलिसवाले उन्हें तलाशते हुए फैक्ट्री पहुंचे और फोन पर उनसे बात की।
फोन पर ही उन्होंने पुलिसकर्मियों को बता दिया कि वह आज आने में असमर्थ हैं। स्वस्थ होने पर वह थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाएंगे। बता दें कि डासना टोल के पास दो बाइक सवार ठगों ने मीट फैक्ट्री से घर लौट रहे प्रदीप पाठक (65) की कार पर काला तेल डालकर 94 हजार रुपये और लैपटॉप उड़ा लिया था।
विज्ञापन
पीड़ित जब जेल चौकी पर शिकायत करने पहुंचे तो वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें यह कहकर टरका दिया कि रुपये तो अब नहीं मिलेंगे, मगर लैपटॉप अगर कहीं पड़ा मिला तो उन्हें दे दिया जाएगा।
अमर उजाला ने इस खबर को ‘कप्तान साहब! यह है आपकी पुलिस का हाल’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। शुक्रवार को खबर छपी तो उच्चाधिकारियों ने मसूरी पुलिस को जमकर लताड़ लगाई और इस मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए।