फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Pchayra village raid on illegal mining

पचायरा गांव में अवैध खनन पर छापा

Tue, 13 Dec 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 13 Dec 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Pchayra village raid on illegal mining
mining - फोटो : demo pic

एसडीएम ने पचायरा गांव में मंगलवार को छापा मारकर यमुना किनारे अवैध रेत खनन कर रहे चार लोगों को पकड़ा है। साथ ही एक ट्रक, एक जेसीबी और एक टेंपो को सीज किया गया। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। एसडीएम प्रेमरंजन सिंह ने बताया कि उन्हें पचायरा गांव में यमुना किनारे अवैध खनन की शिकायत मिली थी।

विज्ञापन


इस पर उन्होंने नायब तहसीलदार और ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस के साथ छापेमारी की। पुलिस और प्रशासनिक गाड़ियां आती देख खनन माफिया मौके से कार लेकर फरार हो गया, जबकि चार लोगों को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन



मौके से एक ट्रक, एक जेसीबी और एक टैंपो को सीज किया गया। उन्होंने बताया कि यमुना से खनन कर रेत को नानू गांव में स्टॉक किया जा रहा था। पूरे स्टॉक को भी जब्त कर लिया गया है। ट्रॉनिका सिटी थाना एसएचओ प्रशांत मिश्रा ने बताया कि पकडे़ गए लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि खनन माफिया का पता चल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed