फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Parking was spat on, beaten man bouncers

पार्किंग को लेकर हुई कहासुनी, बाउंसरों ने युवक को पीटा

Mon, 19 Dec 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Mon, 19 Dec 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Parking was spat on, beaten man bouncers
अपराध - फोटो : अमर उजाला
मेरठ रोड स्थित एक फार्म हाउस में शादी समारोह में आए बाराती का कार पार्किंग को लेकर विवाद पर गया। आरोप है कि फार्म हाउस के मालिक और उसके बाउंसरों ने बाराती युवक को हॉकी और बेसबॉल के डंडे से पीटा, जिससे वह घायल हो गया। इस संबंध में सिहानी गेट थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


पीड़ित निजाम धूम मानिकपुर दादरी ग्रेटर नोएडा है। वह गांव में ही दर्जी का काम करता है। उसके चाचा शमशाद निवासी सेक्टर-23 संजय नगर ने बताया कि उनका भतीजा शनिवार को गांव के ही रहने वाले परवेज की शादी में मेरठ रोड स्थित एक फार्म हाउस में आया था।
विज्ञापन


निजाम जब खाना खाकर बाहर आया तो वहां पार्किंग में कार खड़ी करने को लेकर कुछ लोगों की कहासुनी हो रही थी। निजाम वहां खड़ा होकर दोनों पक्षों को समझाने लगा। इसके बाद दोनों पक्ष वहां से चले गए। आरोप है कि इसी दौरान फार्म हाउस का मालिक तीन बाउंसरों के साथ वहां पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाउंसरों ने निजाम की हॉकी स्टिक और बेसबॉल के डंडों से जमकर पिटाई की। आसपास खड़े लोगों ने अंदर चल रही पार्टी में जाकर मामले की जानकारी दी। इसके बाद बाहर आए लोगों ने निजाम को घायल अवस्था में एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया।

लोगों ने 100 नंबर पर कॉल कर झगड़े की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक फार्म हाउस मालिक और बाउंसर वहां से जा चुके थे। इस मामले में शमशाद ने रविवार को फार्म हाउस मालिक और उसके तीन बाउंसरों के खिलाफ सिहानी गेट थाने में तहरीर दी है। 

इस संबंध में सीओ सेकेंड मनीष मिश्र का कहना है कि युवक के साथ मारपीट हुई है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस चारों आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस की मानें तो कार पार्किंग को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था, लेकिन बाउंसरों ने निजाम को ही आरोपी पक्ष का समझा और उसकी पिटाई कर दी।


मेडिकल रिपोर्ट में आई गंभीर चोट
पुलिस द्वारा  करवाए गए मेडिकल में निजाम के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। झगड़े में उसका एक दांत भी टूट गया। इसके अलावा उसके पेट, कमर, हाथ, पैर और सिर में भी चोटें आई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed