{"_id":"58efdc184f1c1bbc7fcf78b4","slug":"parents-anger-over-fee-hike","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस वृद्धि पर फूटा अभिभावकों का गुस्सा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फीस वृद्धि पर फूटा अभिभावकों का गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Fri, 14 Apr 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फीस बढ़ोत्तरी के खिलाफ बृहस्पतिवार को अभिभावकों ने स्कूल के बाहर हंगामा किया और फिर जिला मुख्यालय पहुंचे। अभिभावकों ने डीएम को ज्ञापन देकर पब्लिक स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगाने की अपील की।
एनुअल फीस और प्राइवेट पब्लिशर्स की किताबें लगाने के विरोध में बृहस्पतिवार को इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल प्रताप विहार के खिलाफ अभिभावकों ने स्कूल गेट प हंगामा किया। अभिभावक संजय शर्मा ने कहा कि सरकारी आदेश को दरकिनार करते हुए स्कूल प्रबंधन फीस तय कर रहा है।
विज्ञापन
इसके बाद आईपीएस, जेकेजी और सेंटर टेरेसा स्कूल के अभिभाव जिला मुख्यालय पहुंचे और डीएम को ज्ञापन सौंपा और पब्लिक स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डीएम ने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि वे एक कमेटी गठित कर स्कूलों के खिलाफ जांच कराएंगी।
विज्ञापन
उन्होंने पैरेंट्स को बीएसए का नंबर भी दिया और समस्या आने पर उनसे संपर्क करने को कहा। प्रदर्शन में राजीव शर्मा, दीपक, अतीत शर्मा आदि रहे। जेकेजी स्कूल के अभिभावक डीआईओएस से भी मिलने पहुंचे। अभिभावकों ने स्कूल के खिलाफ कोई कार्रवाई न किए जाने की शिकायत भी की।