{"_id":"58a5f5674f1c1b921ad840d2","slug":"operator-s-body-was-found-hanging-from-a-tree-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटका मिला कमेटी संचालक का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ पर लटका मिला कमेटी संचालक का शव
ब्यूरो, अमर उजाला /मोदीनगर
Updated Fri, 17 Feb 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
गोपाल सिंह पाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक कमेटी संचालक का शव बृहस्पतिवार सुबह भोजपुर थाने के नजदीक पेड़ पर लटका मिला, जिससे सनसनी फैल गई। मृतक के गले में रस्सी का फंदा और पैर कपड़े से बंधे हुए थे। परिजनों ने हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है।
साथ ही उनके पास से 40 हजार रुपये और मोबाइल भी गायब होने का आरोप है। पुलिस इसे आत्महत्या की घटना बता रही है। हकीकत जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
भोजपुर गांव निवासी गोपाल सिंह पाल (52) कमेटी चलाते थे। छोटे बेटे लोकेश के मुताबिक, बुधवार दोपहर गोपाल साइकिल से मोदीनगर कमेटी की पेमेंट लेने गए थे। रात करीब 8 बजे गोपाल ने परिजनों को फोन कर बताया कि उसके पास 40 हजार रुपये हैं और वह सुबह गांव में आएगा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह उसका शव भोजपुर थाने के पास स्थित पेट्रोल पंप के बराबर से जा रहे रास्ते में गांव निवासी धर्मपाल के खेत में बेलपत्थर के पेड़ पर लटका मिला। पुलिस के मुताबिक, मृतक की नकदी और मोबाइल बरामद नहीं हुआ है। बैंक की पासबुक, आधार कार्ड की फोटो स्टेट मिली है।
एसओ शिव प्रकाश सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है। वहीं मृतक के बेटे लोकेश ने हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।
परिवार में कोहराम
मौत की सूचना पर पत्नी राजदुलारी, बड़े बेटे वीरेंद्र, लोकेश और बेटी रजनी का रो-रो कर बुरा हाल है। कमेटी चलाने के साथ गोपाल बड़े बेटे वीरेंद्र की चक्की पर भी बैठते थे। ग्रामीणों में भी वारदात को लेकर रोष व्याप्त है।
दो दिन में दो कमेटी संचालक की मौत
दो दिन के भीतर मोदीनगर तहसील क्षेत्र में दो कमेटी संचालकों की मौत हो गई है। बुधवार सुबह मोदीनगर कोतवाली अंतर्गत फ्रेंड्स कालोनी निवासी रविंद्र चौहान ने अपने घर में साड़ी का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया था।