{"_id":"58ac82424f1c1b0a53b2458c","slug":"on-the-strength-of-the-old-man-s-daughter-flirting-with-pistol","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर वृद्ध ने की बहू से छेड़खानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर वृद्ध ने की बहू से छेड़खानी
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Tue, 21 Feb 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
पिस्टल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिहानी गेट थाना क्षेत्र में एक वृद्ध व्यक्ति ने अपने भाई की पुत्रवधू के साथ तमंचे के बल पर छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।सिहानी गेट थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला सोमवार दोपहर घर में अकेली थी। उसके दो बच्चे कमरे में सो रहे थे।
विज्ञापन
आरोप है कि इस दौरान उसके ससुर का भाई रघुवीर (60) घर पर आया और तमंचे के बल पर महिला को कमरे में ले गया। आरोपी ने बच्चों को गोली मारने की धमकी दी और महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला ने जब शोर मचाया तो आरोपी खिड़की के रास्ते से कूदकर भाग गया। घर आने पर महिला ने पति को इस संबंध में बताया।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने शाम ही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला का आरोप है कि इस घटना में उसके ससुर और सास ने भी आरोपी की मदद की है। इस संबंध में सिहानी गेट एसएचओ डालचंद का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन