{"_id":"5945734c4f1c1b25468b45f7","slug":"office-of-real-estate-businessman-demolition","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियल एस्टेट कारोबारी के ऑफिस में की तोड़फोड़, मांगी रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रियल एस्टेट कारोबारी के ऑफिस में की तोड़फोड़, मांगी रंगदारी
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
ऑफिस में की तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एनएच-24 स्थित प्रोजेक्ट के साइट ऑफिस पर शुक्रवार रात करीब एक दर्जन युवकों ने घुसकर तोड़फोड़ की और रियल एस्टेट कारोबारी से रंगदारी मांगी। युवकों ने जेल में बंद उमेश पंडित नाम पर रंगदार मांगी है। रंगदारी न देने पर कारोबारी को जान से मारने की धमकी दी गई। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
इंदिरापुरम के शिप्रा सनसिटी निवासी अखिलेश शर्मा रियल एस्टेट कारोबारी हैं। अभिषेक ने बताया कि एनएच-24 पर बम्हैटा के पास वह विक्ट्री गोल्ड 24 के नाम से सोसायटी बना रहे हैं। शुक्रवार शाम दो एसयूवी कार में करीब एक दर्जन युवक हॉकी और डंडे लेकर आए। उन्होंने ऑफिस में तोड़फोड़ की। मैनेजर सचिन और आकाश के साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन
दोनों को चोटें आईं। बदमाशों ने धमकी दी कि अगर रंगदारी नहीं दी तो मालिक और मैनेजरों को जान से मार देंगे। उन्होंने खुद का सुंदरभाटी गैंग से जुड़े बदमाश उमेश पंडित का साथी बताया। बदमाशों के जाने के बाद चोटिल सचिन और आकाश को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
खिलेश ने शनिवार को थाना कविनगर आकर मामले की शिकायत दी। एसएचओ कविनगर नीरज सिंह ने बताया कि शिकायत लेकर मामले की जांच की जा रही है।
डबल मर्डर से तो नहीं जुड़े मामले के तार
पुलिस के अनुसार जिस प्रोजेक्ट की साइट पर तोड़फोड़ की गई है जांच में सामने आया है कि वहां बम्हैटा डबल मर्डर में मारे गए जुगनी की कंपनी की सिक्योरिटी तैनात है। ऐसे में पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि मामला कहीं डबल मर्डर से जुड़ा न हो।