फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   NRHM scam: Former Jedi did not appear in the court requesting the surrender of Health

एनआरएचएम घोटाला: सरेंडर अर्जी देकर भी कोर्ट में पेश नहीं हुए पूर्व जेडी हेल्थ

Thu, 02 Mar 2017 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Thu, 02 Mar 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
NRHM scam: Former Jedi did not appear in the court requesting the surrender of Health
court shimla
एनआरएचएम घोटाले में लंबे समय से फरार चल रहे यूपी के पूर्व ज्वाइंट डायरेक्टर हेल्थ पवन कुमार श्रीवास्तव सरेंडर अर्जी दाखिल करने के बाद भी बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश नहीं हुए। दोपहर को लंच बाद विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार किए जाने के मौखिक आदेश सीबीआई को दिए।
विज्ञापन


डा. पवन कुमार श्रीवास्तव यूपी के ज्वाइंट डायरेक्टर हेल्थ के पद पर तैनात रहे थे। एनआरएचएम घोटाले के एक मामले में सीबीआई ने उनके खिलाफ भी कोर्ट में चार्जशीट पेश की थी। इसके बावजूद आरोपी जेडी कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे।
विज्ञापन


पिछली तारीख पर सीबीआई कोर्ट ने आरोपी जेडी के खिलाफ गैर जमानती वारंट और 82 की कार्रवाई के आदेश दिए थे। बृहस्पतिवार को जेडी पवन कुमार श्रीवास्तव के अधिवक्ता ने कोर्ट में उनकी सरेंडर अर्जी दाखिल की। इस पर कोर्ट ने अर्जी पर उनका फोटो लगाने और उसे सत्यापित कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद डिफेंस की ओर से अर्जी पर आरोपी का फोटो और उसका सत्यापन भी करा दिया गया। विशेष न्यायाधीश ने आरोपी को कोर्ट में पेश किए जाने की बात कही।

बताया जाता है कि इस दौरान आरोपी पूर्व जेडी कोर्ट के नीचे ही खड़े थे मगर कोर्ट में पेश होने की बात पर वह वहां से चले गए। डिफेंस की ओर से कोर्ट में बताया गया कि किसी कारणवश वह अपने मुव्वकिल को शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed