फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Now lakh jewelery stolen from the home of businessman

अब कारोबारी के घर से तीन लाख के जेवर चोरी

Tue, 21 Jun 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 21 Jun 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Now lakh jewelery stolen from the home of businessman
पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद शहर में नहीं थम रहीं लूट-चोरी की वारदातें - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। शहर में लगातार चोरियां हो रही हैं। इस बार चोर शास्त्रीनगर ई-ब्लॉक में शटर कारोबारी के मकान से तीन लाख के जेवर ले गए। इसके अलावा दो और मकानों में भी उन्होंने चोरी की कोशिश की।

विज्ञापन


अमर जीत सिंह शास्त्रीनगर ई-169 में परिवार के साथ रहते हैं। वह शनिवार को परिवार के साथ पंजाब गए थे। सोमवार सुबह पड़ोसियों ने उन्हें सूचना दी कि उनके मकान के ताले टूटे पड़े हैं। शाम करीब साढ़े आठ बजे वह वापस आए।
विज्ञापन


अमरजीत सिंह ने बताया कि चोर घर से सिर्फ जेवर की पोटली ले गए हैं, जो अलमारी में रखी थी। करीब 10 तोले सोने के जेवर थे। चोर घर में रखे लैपटॉप और अन्य सामान नहीं ले गए। दूसरी तरफ, चोरों ने एसई-167 और एसई-168 में भी चोरी की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ कविनगर ने बताया कि चोरों की तलाश की जाएगी। देर शाम तक तहरीर नहीं दी गई थी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बता दें कि रविवार को पंचशील प्राइम रोज सोसायटी में कंपनी मैनेजर के घर से लाखों के जेवर और कैश चोरी कर लिया गया था। इससे पहले राजनगर एक्सटेंशन में पाइप के सहारे सातवें फ्लोर पर फ्लैट में चोरी की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed