{"_id":"580e4aa44f1c1bc877bc289e","slug":"notice-issued-by-the-registrar-in-rwas-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरडब्ल्यूए विवाद में रजिस्ट्रार ने फिर जारी किया नोटिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरडब्ल्यूए विवाद में रजिस्ट्रार ने फिर जारी किया नोटिस
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Mon, 24 Oct 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
नोटिस
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनगर एक्सटेंशन की केडीपी ग्रांड सवाना सोसायटी में एओए चुनाव पर चल रहे विवाद में डिप्टी रजिस्ट्रार मेरठ ने दूसरी बार पूर्व एओए पदाधिकारियों को नोटिस जारी किया है। इससे पूर्व डिप्टी रजिस्ट्रार द्वारा पांच अक्तूबर को नोटिस जारी कर 18 अक्तूबर तक जवाब मांगा गया था।
विज्ञापन
डिप्टी रजिस्ट्रार ने नोटिस जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि पूर्व एओए पदाधिकारियों द्वारा जो जवाब दिया गया उससे कुछ स्पष्ट नहीं हो पा रहा। ऐसे में उन्होंने फिर से नोटिस जारी कर सभी साक्ष्य और दस्तावेज के साथ आठ नवंबर तक मेरठ पहुंच कर पूर्व एओए पदाधिकारियों को अपना पक्ष रखने को कहा है। ऐसा न करने पर उचित कार्रवाई की भी बात कही है।
विज्ञापन
बता दें कि राजनगर एक्सटेंशन की केडीपी ग्रांड सवाना सोसायटी में एओए चुनाव पर विवाद चल रहा है। स्थानीय रेजिडेंट्स ने इस संबंध में डिप्टी रजिस्ट्रार से शिकायत की थी। इसी पर डिप्टी रजिस्ट्रार ने 5 नवंबर को नोटिस जारी कर पूर्व एओए पदाधिकारियों से पूछा था कि उन्होंने वक्त रहते चुनाव क्यों नहीं कराए।
विज्ञापन
डिप्टी रजिस्ट्रार ने इस संबंध में एओए के पूर्व पदाधिकारियों को नोटिस जारी कर स्पष्ट किया था कि कार्यकाल खत्म होने के बाद अब वे लोग चुनाव नहीं करा सकते। एओए का कार्यकाल जब 13 सितंबर को खत्म हो चुका है तो अब उन्होंने किस आधार पर चुनाव अधिकारी नियुक्त किए हैं इसकी जवाबदेही के लिए पदाधिकारियों को 18 अक्तूबर को मेरठ बुलाया था।
एओए पूर्व पदाधिकारियों ने चुनाव न कराने के कारण डिप्टी रजिस्ट्रार को लिखित में भेजा था, जिसे अब डिप्टी रजिस्ट्रार ने खारिज कर दिया है। साथ ही अब नए सिरे से आठ नवंबर तक सबूतों के साथ मेरठ पहुंचने को कहा है।
केडीपी के पूर्व एओए पदाधिकारी राजकुमार त्यागी ने बताया कि डिप्टी रजिस्ट्रार यदि जवाब से संतुष्ट नहीं तो वे लोग तय समय पर साक्ष्य और दस्तावेजों के साथ स्वयं डिप्टी रजिस्ट्रार के कार्यालय पहुंचेंगे।