फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Nithari case: ... Open the D-5 bungalow occupied by the wife of Pandher bid

निठारी कांड: पंधेर की पत्नी ने दावेदारी ठोकी...खोलो डी-5 कोठी

Tue, 24 Jan 2017 11:08 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 24 Jan 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
Nithari case: ... Open the D-5 bungalow occupied by the wife of Pandher bid
न्यायालय - फोटो : file photo

विज्ञापन

 निठारी कांड के मुख्य आरोपी मोनिंदर सिंह पंधेर क ी पत्नी देवेंदर कौर पंधेर ने डी-5 कोठी पर दावेदारी ठोकते हुए उसे पुलिस से रिलीज कराने की गुहार सीबीआई कोर्ट से लगाई है। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी ने अर्जी पर सुनवाई के लिए एक मार्च की तारीख नियत की है।

पंधेर की पत्नी ने अपनी अर्जी में कहा है कि निठारी की कोठी संख्या डी-5 उसके नाम पर है। निठारी कांड खुलने के दौरान सीबीआई ने 19 मामले दर्ज किए थे। इनमें से 16 मामलों में चार्जशीट पेश की थी, जबकि तीन मामलों में फाइनल रिपोर्ट लगाई गई थी।
विज्ञापन


इन 16 मामलों में से उसके पति मोनिंदर सिंह पंधेर के खिलाफ सीबीआई ने सिर्फ एक ही मामले में चार्जशीट कोर्ट में पेश की थी। यह मामला वर्तमान में विचाराधीन है।वादिनी का यह भी कहना है कि पुलिस की अभिरक्षा के दौरान ही उनकी कोठी से एसी और अन्य कीमती सामान भी चोरी हो गया है। इसमें एक कार भी खड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोठी में एक बार आग भी लगा दी गई थी। इससे भी उसमें काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में कोठी को रिलीज कर उसे सुपुर्दगी में दिया जाए। बता दें कि निठारी कांड खुलने के बाद ही पुलिस ने नोएडा सेक्टर-31 स्थित कोठी संख्या डी-5 को सीज कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed