{"_id":"584b04294f1c1be15944b3fa","slug":"nithari-case-defense-arguments-judgments-nearby","type":"story","status":"publish","title_hn":"निठारी कांड: डिफेंस की बहस पूरी, फैसले की घड़ी नजदीक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निठारी कांड: डिफेंस की बहस पूरी, फैसले की घड़ी नजदीक
ब्यूरो, अमर उजाला/ गाजियाबाद
Updated Sat, 10 Dec 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
निठारी कांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चर्चित निठारी कांड का एक और मामला फैसले के करीब पहुंच गया है। सीबीआई विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी की कोर्ट में शुक्रवार को डिफेंस के अधिवक्ताओं ने अपनी मौखिक बहस पूरी की। सीबीआई की ओर से विशेष लोक अभियोजक जेपी शर्मा भी कोर्ट में मौजूद रहे।
विज्ञापन
डिफेंस की मौखिक बहस पूरी होने के साथ ही निठारी कांड के इस मामले में फैसले की घड़ी नजदीक आ गई है। विशेष न्यायाधीश ने पांच दिसंबर को ही इस फाइल में 14 दिसंबर की तारीख निर्णय पर सुनवाई के लिए लगा दी थी। पांच दिसंबर को ही कोर्ट ने डिफेंस को बहस का आखिरी मौका देते हुए कहा था कि वह 9 दिसंबर तक अपनी बहस कोर्ट में कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसी के चलते शुक्रवार को बचाव पक्ष के अधिवक्ता कोर्ट में पहुंचे और बहस की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कोर्ट से फैसले को सर्दियों तक टालने की गुजारिश भी की। उनका कहना था कि इस मामले में वह हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में कई अर्जियां दाखिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
सभी अर्जियां अभी तक विचाराधीन हैं। ऐसे में फैसले को टाला जाना चाहिए। डिफेंस की इस दलील को सीबीआई विशेष न्यायाधीश ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि प्रकरण के फैसले पर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से उन्हें कोई आदेश नहीं है। डिफेंस के पास अगर कोई स्थगन आदेश है तो वह उसे कोर्ट में पेश करे।