{"_id":"58653d394f1c1b265eeebc3b","slug":"neighbor-young-man-teasing-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी युवक ने टीचर के साथ की छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी युवक ने टीचर के साथ की छेड़छाड़
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Fri, 30 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
eve teasing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोविंदपुरम स्थित एक बिल्डिंग में युवक ने शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ की। इस संबंध में थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच कर रही है। पीड़ित महिला गोविंदपुरम में पति और एक बच्चे के साथ रहती हैं। वह कविनगर थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल में इंग्लिश की टीचर हैं।
विज्ञापन
उनके पति नोएडा सेक्टर-45 की एक कंपनी में जॉब करते हैं। शिक्षिका ने कविनगर पुलिस को बताया कि पति दो दिन के लिए शहर से बाहर गए हुए थे। जब इसका उनके पड़ोसी राजेश जिंदल को चला तो उसने बुधवार सुबह बिल्डिंग की छत पर जाकर उनके घर की टंकी का वॉल्व बंद कर दिया।
विज्ञापन
दोपहर को जब वह स्कूल से घर लौटीं तो उनके घर में पानी नहीं आ रहा था। उन्हें लगा मोटर खराब हो गई है। उन्होंने मैकेनिक को बुलाया तो पता चला कि उनका मोटर सही है। इसके बाद रात करीब आठ बजे उन्होंने पड़ोसी राजेश के घर जाकर उससे पूछा कि उनके यहां पानी आ रहा है।
विज्ञापन
राजेश ने बताया कि उसके यहां पानी आ रहा है। हो सकता है कि छत पर उनकी टंकी का वॉल्व बंद हो। राजेश की बात सुनकर वह छत पर वॉल्व चेक करने गईं तो टंकी का वॉल्व बंद था। वह वॉल्व खोल रही थीं, तभी राजेश छत पर आ गया और उसने छत का दरवाजा बंद कर उनके साथ छेड़छाड़ की।
वह किसी तरह से वहां से बच कर निकलीं। बुधवार रात जब पति के घर लौटे तो उन्हें घटना के बारे में बताया। बृहस्पतिवार को वह पति के साथ कविनगर थाने पहंची और राजेश जिंदल के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस संबंध में कविनगर एसएचओ हेमंत राय का कहना है कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी घर से भागा हुआ है।