{"_id":"57e821624f1c1bf80a574238","slug":"neetu-and-disclosure-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतू के बयान से हो सकते हैं और खुलासे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नीतू के बयान से हो सकते हैं और खुलासे
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Mon, 26 Sep 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
zimmerman gun
- फोटो : reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैक्ट्री मालिक सुधीर यादव की मौत मामले में उनकी पत्नी नीतू के बयान से कई और खुलासे हो सकते हैं। गोली लगने से घायल नीतू का नोएडा के जेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दूसरी तरफ, रविवार देर शाम तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई थी, जिस कारण कविनगर पुलिस ने हिरासत में लिए गए आरोपी किराएदार को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन
कार्यवाहक एसपी सिटी राजेश सिंह ने बताया कि नीतू के बयान इस मामले में सबसे अहम होंगे। उनकी तबीयत में सुधार होने पर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। बच्चों ने सुसाइड नोट की हैंड राइटिंग पहचानी है, जो सुधीर यादव की है। लेकिन अलग-अलग तरीके से सुसाइड करने से कई बातें अनसुलझी लग रही हैं, जिनकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, विवेकानंद नगर में रविवार को भी तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। वहीं, सुधीर-नीतू के बच्चे अलीगढ़ चले गए हैं, घर पर ताला लगा है।बता दें कि शुक्रवार रात विवेकानंद नगर में प्रधान पति सुधीर यादव ने जहर खाकर जान दे दी थी, जबकि उनकी पत्नी नीतू ने लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्याकी कोशिश की थी।
विज्ञापन
दोनों के हस्ताक्षर किए हुए दो सुसाइड नोट पुलिस को मिले थे, जिनमें से एक में यह कदम उठाने की वजह किराएदार का परेशान करना लिखा हुआ है। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने किराएदार को हिरासत में ले लिया था। सुधीर अलीगढ़ जिले के दादो क्षेत्र के मुजफ्फरा गांव के रहने वाले थे। वह पूर्व प्रधान थे, जबकि उनकी पत्नी नीतू वर्तमान में प्रधान हैं।
मैं नहीं कर रहा था परेशान: आरोपी
आरोपी किराएदार ने पुलिस को बताया है कि वह नीतू को परेशान नहीं कर रहा था। न ही उसने ऐसा कुछ किया है, जिससे सुधीर या नीतू इस तरह का कदम उठाते।