{"_id":"592731ee4f1c1b6f10535aa0","slug":"more-than-50-people-to-change-atms","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 से अधिक लोगों के एटीएम बदलकर ठगी करने वाला धरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
50 से अधिक लोगों के एटीएम बदलकर ठगी करने वाला धरा
अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Fri, 26 May 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
एटीएम से ठगी
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम बूथ में लोगाें की मदद के बहाने कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात धर दबोचा। उसके पास से पांच एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस अब उसके साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
एसएचओ कोतवाली लक्ष्मी चौहान ने बताया कि बुधवार रात जीटी रोड स्थित गगन एंक्लेव के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एटीएम के पास से एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया।
विज्ञापन
युवक के पास से पांच अलग-अलग बैंक के एटीएम बरामद किए गए। पूछताछ में उसने बताया कि वह एटीएम में आने वाले लोगोें की मदद के नाम पर उनके एटीएम बदल देता था। जब वे एटीएम पिन डालते तो पीछे खड़ा होकर पिन देख लेता।
विज्ञापन
एटीएम और पिन मिलने के बाद दूसरे एटीएम पर जाकर रुपये निकाल लेता था। एसएचओ ने बताया कि आरोपी रोहित लाल बाग कालोनी, लोनी का रहने वाला है। उसके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
आरोपी अभी तक गिरोह के साथ 50 से ज्यादा लोगों के एटीएम बदलकर ठगी को अंजाम दे चुका है।