{"_id":"5859728a4f1c1b1e64e3a083","slug":"mobile-shop-operator-roadways-bus-collision-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की टक्कर से मोबाइल शॉप संचालक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस की टक्कर से मोबाइल शॉप संचालक की मौत
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Tue, 20 Dec 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
राोडवेज बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ऑफिस के पास मंगलवार को रोडवेज बस की टक्कर से एक मोबाइल शॉप संचालक की मौत हो गई। कविनगर पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर बस को कब्जे में ले लिया है।मृतक मनोज कुमार वर्मा (36) पुत्र शंकर लाल वर्मा दादरी के आम का रोड स्थित ठाकुरान मोहल्ले के रहने वाले थे। वह गांव में ही मोबाइल शॉप चलाते थे।
विज्ञापन
मनोज के भाई आलोक वर्मा ने बताया कि इन दिनों मनोज आरडीसी स्थित कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस में एजेंट बनने की ट्रेनिंग ले रहे थे। सुबह करीब 11 बजे वह गांव के कुछ लोगों के साथ रोडवेज बस से आरडीसी आए थे। एसएसपी दफ्तर के सामने आरडीसी फ्लाईओवर से पहले बस से उतर कर सड़क पार कर रहे थे,
विज्ञापन
तभी पीछे से आई एक अन्य रोडवेज बस ने उन्हें रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथियों ने उन्हें पुराना बस अड्डा स्थित संतोष मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें एमएमजी के लिए रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उधर, मनोज के साथ गांव से आए उसके एक युवक ने दौड़कर बस चालक को पकड़ लिया और पुलिस को 100 नंबर पर कॉल कर सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में एसएसआई कविनगर महीपाल सिंह का कहना है कि मनोज के भाई आलोक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पकड़ा गया आरोपी चालक अब्दुल हमीद निवासी मोहल्ला किदवई मंडी बुलंदशहर है। कब्जे में ली गई बस गाजियाबाद डिपो की है, जो गाजियाबाद टू बुलंदशहर चलती है।