फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mnchalon car dragged the woman, husband beaten

मनचलों ने महिला को कार में खींचा, पति को पीटा

Sun, 18 Sep 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Sun, 18 Sep 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Mnchalon car dragged the woman, husband beaten
अपराध - फोटो : अमर उजाला

क्रॉसिंग्स रिपब्लिक इलाके की एक सोसायटी के बाहर दो फॉर्च्यूनर सवार दो मनचलों ने एक महिला को कार में खींचकर छेड़छाड़ की। पति ने इसका विरोध किया तो मनचलों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


क्रॉसिंग्स रिपब्लिक की एक सोसायटी में रहने वाली एक महिला शनिवार रात करीब 12 बजे पति के साथ सोसायटी के बाहर टहलने निकली थीं। तभी इलाके की एक सोसायटी में रहने वाले नशे में धुत राजीव यादव और संजीव यादव अपनी फॉर्च्यूनर कार में आए। दोनों महिला से छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर जबरन कार में खींच लिया।
विज्ञापन


यह देख पति ने कार पर पत्थर फेंककर मारा। इससे कार का पिछला शीशा टूट गया। गुस्साए मनचले कार से उतरे और महिला के पति की पिटाई कर दी। महिला ने पति को बचाने के लिए शोर मचाया तो मनचलों ने भागने की कोशिश की लेकिन कार स्टार्ट नहीं हुई। लोगों को आता देख मनचले पैदल ही भाग गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह महिला ने विजयनगर थाने में राजीव यादव और संदीप यादव के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस संबंध में एसओ विजयनगर का कहना है कि पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में लगी है। पुलिस ने वारदात के दौरान मनचलों द्वारा इस्तेमाल फॉर्च्यूनर कार को बरामद कर लिया है।

मनचलों की कार से बियर की बोतलें और अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed