फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Meerut woman died from the collision of trucks on the road

मेरठ रोड पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत

Fri, 30 Dec 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Fri, 30 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Meerut woman died from the collision of trucks on the road
अपराध - फोटो : अमर उजाला
मेरठ रोड पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से ऊषा (35) की मौत हो गई है। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है।  ऊषा निवासी गली नंबर दो सुभाष नगर घूकना पटेलनगर में हाउस कीपिंग का काम करती थीं।
विज्ञापन


इनके पति अमित नोएडा में निजी कंपनी में जॉब करते हैं। ऊषा के देवर राजेंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह ऊषा घर से काम पर गई थीं। दोपहर करीब 12 बजे पटेल नगर से वापस घर लौट रही थीं।
विज्ञापन


जैसे ही एनएच-58 पर घूकना मोड़ के पास पहुंची, तभी उन्हें दिल्ली से मेरठ की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक में गैस सिलेंडर भरे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने ट्रक चालक को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। इस दौरान एक युवक ने ऊषा को पहचान लिया और पुलिस को इसकी जानकारी दी, तब पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। इस संबंध में राजेंद्र ने सिहानी गेट थाने में तहरीर दी है। 


 टला बड़ा हादसा
एसएचओ सिहानी गेट ने बताया कि हादसे के दौरान ट्रक में 70-80 भरे हुए गैस सिलेंडर रखे थे। अगर सिलेंडर सड़क पर बिखर जाते तो हादसा बड़ा सकता था, और भी एक्सीडेंट हो सकते थे, क्योंकि मेरठ रोड पर वाहनों की आवाजाही थी। गैस कंपनी को भी हादसे की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed