फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Marks never went home, two students have come up short, recovered

मार्क्स कम आए तो घर नहीं गए दो छात्र, बरामद

Sun, 23 Oct 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 23 Oct 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Marks never went home, two students have come up short, recovered
अन्य - फोटो : अमर उजाला
रहस्यमय हालात में शुक्रवार दोपहर गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। कम मार्क्स आने पर डांट पड़ने के डर से दोनों छात्र घर नहीं गए और रेलवे स्टेशन पर घूम रहे थे। सीसीटीवी फुटेज से उनका सुराग मिला। 
विज्ञापन


गायब हुए दोनों छात्र विजय नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। दोनों विजय नगर के ही एक प्राइवेट स्कूल में छठवीं कक्षा में पढ़ते हैं। परिजनों ने बताया कि अर्धवार्षिक परीक्षा में दोनों को कम मार्क्स मिले थे।
विज्ञापन


शनिवार को स्कूल में पेरेंट्स-टीचर्स मीटिंग थी। छात्रों को डर था कि उन्हें डांट पड़ेगी या पिटाई होगी इसलिए वह घर ही नहीं गए। शुक्रवार को स्कूल के बाद जब वह दोपहर बाद भी घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने विजय नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पुराना गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो दोनों वहां घूमते नजर आए। पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर उनकी तलाश में चेकिंग अभियान चलाकर दोनों को बरामद कर लिया।


इस संबंध में विजय नगर एसओ ने बताया कि छात्रों को उनके परिजनों को सौंप दिया है। छात्रों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह कहीं जा नहीं रहे थे, लेकिन परिजनों के डर से स्टेशन पर आकर बैठ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed