फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Maps will automatically become invalid on illegal construction

अवैध निर्माण पर नक्शे स्वत: हो जाएंगे निरस्त

Tue, 02 May 2017 11:19 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 02 May 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Maps will automatically become invalid on illegal construction
मैप - फोटो : फाइल फोटो

 स्वीकृत नक्शे के विपरीत अवैध निर्माण करने वाले आवंटियों के नक्शे खुद निरस्त मान लिए जाएंगे। आवास विकास अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने वाला है। इसके लिए अधिकारियों ने लोगों से फ्लैट खरीदने से पहले आवास विकास कार्यालय में नक्शे की जांच करा लेने की अपील की है।       

विज्ञापन


वसुंधरा सर्कल के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अतुल कुमार ने बताया स्वीकृत किए जा रहे नक्शे में अब यह बात साफ तौर पर लिखी जा रही है कि जिसके प्लाट पर नक्शे के विपरीत निर्माण होगा उसका नक्शा खुद निरस्त हो जाएगा। साथ ही उसे नाटिस भी जारी हो जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए आवंटियों से अपील की जा रही है कि वह सिंगल यूनिट पर हो रहे अवैध निर्माण की जांच किए बिना फ्लैट नहीं खरीदे। उन्होंने बताया कि समय पर कार्रवाई नहीं होने से अवैध निर्माण तेजी से हो रहा है। प्राइवेट बिल्डर सिंगल यूनिट प्लाट पर अप्रूव नक्शे के विपरीत मल्टी फ्लैट का निर्माण कर बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भूकंपरोधी भवनों के निर्माण की जिम्मेदारी भी अब संपत्ति स्वामी की होगी। बिल्डिंग निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल मिला तो इसके लिए भी संपत्ति स्वामी जिम्मेदार होगा।


दो सप्ताह में शुरू होगी अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई      
अधि
कारियों की मानें तो अवैध निर्माण के खिलाफ परिषद सख्त हो गया है। अधिकारी दो सप्ताह में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने की योजना बना रहे हैं। अधिकारियों ने कार्रवाई के लिए कुछ सेक्टरों को चिन्हित भी कर लिया है। परिषद की सूची में करीब 200 अवैध निर्माण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed