फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Manipulating woman, son beaten to resist

महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर बेटे को पीटा

Mon, 18 Apr 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 18 Apr 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Manipulating woman, son beaten to resist
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

भूपेंद्रपुरी कालोनी एक महिला ने पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति और उसके दो बेटों पर घर में घुसकर छेड़छाड़, अश्लील हरकत व विरोध करने पर उसके बेटे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक वारदात शनिवार रात की है। रविवार को पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


 भूपेंद्रपुरी कालोनी निवासी विधवा महिला के मुताबिक उसके पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति वाटर जग सप्लाई का काम करता है। पिछले दिनों महिला ने पानी खराब होने की शिकायत की थी। इसके चलते दोनों के बीच विवाद हो गया था।
विज्ञापन


आरोप है कि शनिवार दोपहर व्यक्ति ने अपने बेटों के साथ मिलकर उसके बेटे पर हमला बोला और जान से मारने की नीयत से उसका गला दबाया था। शोर मचाने पर लोगों के इकठ्ठा होने पर आरोपी बाद में भुगत लेने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे पड़ोसी अपने दो बेटों एवं दो व्यक्तियों के साथ जबरन उसके घर में घुस आया और छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत की। शोर सुनकर महिला का बेटा आ गया।


आरोप है कि आरोपियों ने महिला एवं उसके बेटे के साथ मारपीट की और लहूलुहान कर फरार हो गया। महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में व्यक्ति पर पहले भी अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर चौकी प्रभारी जांच कर रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed