{"_id":"584da1454f1c1b743a2c3c9a","slug":"manager-himself-shot-dead-in-hotel-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल के कमरे में मैनेजर ने खुद को गोली से उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल के कमरे में मैनेजर ने खुद को गोली से उड़ाया
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Mon, 12 Dec 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
कमल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद में बीते नौ दिसंबर की रात हुई हर्ष फायरिंग के आरोपी ने बजरिया स्थित महादेव होटल में अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। नगर कोतवाली पुलिस को कमरे से तीन सुसाइड नोट मिले हैं, जिनमें उसने राजेश सिंह नामक एक व्यक्ति को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
मृतक कमल सिंह चौहान (41) पुत्र वेद प्रकाश चौहान निवासी गोविंद नगर, थाना कटघर मुरादाबाद था। वह एक पुस्तक भंडार में मैनेजर था। नगर कोतवाली पुलिस के मुताबिक, कमल सिंह पर आरोप था कि शुक्रवार रात मुरादाबाद हाईवे स्थित होटल ड्राइव इन-24 में कपड़ा कारोबारी की बेटी की शादी के दौरान फायरिंग की थी, जिसमें गोली दुल्हन मेघना के भाई ऋषभ को लग गई थी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
ऋषभ नोएडा स्थित कॉलेज में फैशन डिजाइनिंग का छात्र था। ऋषभ के परिजनों ने मुरादाबाद के मंझोला थाने में कमल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कमल दूल्हे पुलक का दोस्त था और उसी के पुस्तक भंडार में काम करता था। घटना के बाद से वह फरार था।
विज्ञापन
शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे कमल बजरिया स्थित महादेव होटल के कमरा नंबर 101 में रुका। होटल के मैनेजर ने बताया कि कमल सिंह ने उन्हें अपने पैनकार्ड की कॉपी जमा कराई थी। इसके बाद वह दिन भर कमरे में रहा और दोपहर करीब डेढ़ बजे उसने पानी मांगा था।
शाम को वह बाहर गया और खाने का सामान खरीदकर वापस कमरे में चला गया। पुलिस के मुताबिक, कमल ने शाम 5:59 बजे मुरादाबाद में रहने वाले दोस्त सुनील पंडित को कॉल कर उससे दो मिनट बात की। उसने दोस्त को बताया कि वह सुसाइड करने जा रहा है।
दोस्त ने इस बात की सूचना कमल के परिजनों और मुरादाबाद पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने उसकी लोकेशन चेक की तो उसकी लोकेशन गाजियाबाद के नगर कोतवाली इलाके में मिली। मुरादाबाद पुलिस ने गाजियाबाद कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी।
सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मोबाइल से उसकी लोकेशन ट्रेस कर रात करीब 2 बजे होटल महादेव पहुंची। पुलिस कमरे का गेट तोड़कर जब अंदर गई तो कमल का शव बेड पर पड़ा मिला। उसकी दाईं कनपटी पर गोली लगी थी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी। कमल सिंह के साले नितिन ने नगर कोतवाली में कमल की मौत के पीछे किसी अनहोनी का अंदेशा जताते हुए राजेश के खिलाफ तहरीर दी है।
इस संबंध में सीओ फर्स्ट इंद्रपाल सिंह ने बताया कि होटल के कमरे से कमल के शव के साथ उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर, कोट और अन्य कागज मिले हैं। इसके अलावा कमरे में तीन सुसाइड नोट भी मिले हैं। इसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
सुसाइड नोट-1
ईश्वर पर भरोसा है, उनकी शरण में जा रहा हूं
कमल ने बैंड बाजा बुक करने की रसीद के पीछे की तरफ लिखा है। ‘मैं कमल चौहान पुत्र वेद प्रकाश चौहान निवासी गोविंद नगर मुरादाबाद अपने पूरे होश हवास में यह लिख रहा हूं कि मुझे सात महीने पहले जिस व्यक्ति राजेश सिंह निवासी मुरादाबाद ने जान से मराने की नीयत से मुझ पर व मेरे मित्र पर पांच राउंड फायर किए थे, वह मेरे चार महीने इलाज चलने के बाद से अब तक आए दिन धमकी दे रहा है व लोगों से दिलवा रहा है।
फैसला करने का दबाव बना रहा है। नौ दिसंबर को भी उसने एक व्यक्ति को भेजा था। मैं बग्घी पर खड़ा होकर डांस कर रहा था, तब मैं हवा में फायर करने के लिए रिवाल्वर निकाल रहा था, तभी वह व्यक्ति मेरी बग्गी के बराबर में खड़ा था।
उसने रिवाल्वर को लेने के लिए हाथ बढ़ाया तो ट्रीगर दब गया। वह वहां से एकदम हट गया। मेरी गलती है कि मैंने हर्ष फायरिंग के लिए रिवाल्वर निकाला, लेकिन फायर उस व्यक्ति के हाथ लगने से हुआ। राजेश सिंह बड़ा पावरफुल व्यक्ति है।
हमारी कोई मदद नहीं कर रहा है। अब मुझे ईश्वर पर ही भरोसा है इसलिए मैं उनकी शरण ले रहा हूं। मेरी जेब में 11 हजार रुपये और गले में सोने की चेन है, जिसे मेरे परिवार को दे दिया जाए।’
सुसाइड नोट-2
मम्मी-पापा, सुनीता, रोहन, अर्पित..मुझे क्षमा कर देना
कमल ने होटल में बेड की सफेद चादर पर लिखा है। ‘मेरे मदर फादर व बीवी बच्चे जिनका मेरे अलावा कोई सहारा नहीं इस राजेश सिंह के चक्कर में उनकी मिट्टी खराब हो रही है। अब मेरे जाने के बाद और ज्यादा परेशानियों से से उनको गुजरना पड़ेगा।
मुझे राजेश सिंह ने दिमागी व आर्थिक इतनी क्षति पहुंचाई है जिसकी भरपाई किसी भी तरह न हो पाएगी। मम्मी, पापा, सुनीता, रोहन, अर्पित, मुझे क्षमा कर देना, जो मैं आपको बेसहारा छोड़ कर जा रहा हूं।
मगर अब मुझे कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा। राजेश सिंह ने मेरी जिंदगी बहुत पीछे कर दी। रवि सर आपका भी बहुत बड़ा गुनहगार हूं, मुझे क्षमा कर देना, आपकी खुशियों में जो मेरी वजह से ग्रहण लगा है।’
सुसाइड नोट-3
मेरी मौत का जिम्मेदार राजेश सिंह है
सॉस से होटल के कमरे की दीवार पर लिखा है। ‘मेरी मौत की वजह सिर्फ राजेश सिंह निवासी सेक्टर-6, बुद्धि विहार मुरादाबाद है।’
रोडरेज में मारी गई थी कमल को गोली : नितिन
कमल सिंह के साले नितिन निवासी मुरादाबाद ने बताया कि पुलिस ने उन्हें रविवार तड़के मामले की सूचना दी। इसके बाद परिवार के लोगों के साथ सुबह सात बजे गाजियाबाद पहुंचे। इससे पहले ही पुलिस उसके शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज चुकी थी।
देर शाम परिजन अंतिम संस्कार के लिए कमल सिंह का शव लेकर मुरादाबाद गए। नितिन ने बताया कि कमल और राजेश सिंह के बीच रोडरेज की घटना हुई थी, जिसमें राजेश ने उस पर पांच राउंड फायर किए थे। इसमें तीन गोलियां कमलके पेट में लगी थीं। इसके बाद से राजेश उसे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा था।