फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Loota mobile from salesmen

तमंचा दिखाकर सेल्समैन से लूटा मोबाइल

Thu, 13 Apr 2017 01:37 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 13 Apr 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
Loota mobile from salesmen
loot - फोटो : AmarUjala

गाजियाबाद। पॉश कालोनी राजनगर में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक सेल्समैन से तमंचे के बल पर मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की तो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और भाग निकले। पुलिस ने तहरीर लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मूलरूप से इलाहाबाद के रहने वाले रजनीश गाजियाबाद के शास्त्री नगर इलाके में किराए के मकान में रहते हैं। वह राजनगर स्थित एक  रेडीमेड गारमेंट शॉप में सेल्समैन हैं। बुधवार सुबह करीब आठ बजे वह पैदल ऑफिस जा रहे थे।
विज्ञापन


राजनगर सेक्टर-9 में पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें पता पूछने के बहाने रोक लिया। इसी बीच बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने तमंचा निकालकर उनकी कनपटी पर सटा दिया। बदमाशों के डर से रजनीश ने अपना मोबाइल और पर्स निकालकर उन्हें दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्स में रुपये नहीं होने पर बदमाशों ने उसे वहीं फेंक दिया और मोबाइल लूटकर मेरठ रोड की ओर भागने लगे। रजनीश ने दौड़कर पीछा करने की कोशिश की तो बदमाशों ने तमंचा तानकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

वहीं, आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने कर खड़े रहे। वारदात के बाद पीड़ित ने कविनगर थाने में तहरीर दी।  एसएचओ हेमंत राय का कहना है कि पुलिस तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज कर रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।


शाम को पुलिस कर रही चेकिंग तो बदमाश सुबह कर रहे लूट
शाम को पुलिस ने बाजार और मार्केट के आसपास दो घंटे चेकिंग अभियान चला रही है तो बदमाशों ने भी लूट की वारदात करने का समय बदल दिया है। बदमाश अब सुबह मॉनिंग वॉक पर जाने वाले लोगों को और दोपहर में स्कूलों के आसपास महिलाओं को चेन लूट का शिकार बना रहे हैं। बदमाश अब सुबह पांच बजे से लेकर सुबह 10 बजे लूट और स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

हाल के दिन में सुबह हुई घटनाएं
06 अप्रैल 2017- राजेंद्र नगर में मॉर्निंग वॉक से लौट रही युवती से लूटा मोबाइल
04 अप्रैल 2017- इंदिरापुरम स्वर्ण जयंती पार्क के सामने ऑफिस जा रहे युवक से लूटा मोबाइल
01 अप्रैल 2017- कौशांबी पार्क के सामने महिला से मॉर्निंग वॉक से लौटते समय लूटी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed